उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके समाज के बच्चे विदेश में और बड़े-बड़े शहरों में नौकरी/व्यापार करने चले जाते हैं। जहां न तो समाजजन और न बच्चे एक दूसरे से परिचित हो पा रहे हैं। विवाह हेतु उचित जीवन साथी का चुनाव इनके लिए काफी कठिन कार्य हो जाता है। लेकिन आज की सबसे ज्वलंत समस्या के समाधान हेतु दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन ने देश भर में 16 रीजनों और 360 ग्रुप के माध्यम से विवाह योग्य बच्चों के परिचय हेतु विशाल जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया है। इसका मुख्य उद्देश्य जैन समाज की बेटी को समाज में रखने का है। इस सम्मेलन में हजारों अभिभावकों एवं प्रत्याशियों की उपस्थिति में आयोजित होगा।
प्रथम वर्ष 2023 की सफलता के बाद इस वर्ष पुन: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन समाज की बेटी समाज में का आयोजन 15 दिसंबर रविवार को होने जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन विनायका व मुख्य सूत्रधार यशकमल अजमेरा जयपुर ने बताया कि आयोजित होने वाले सम्मेलन में प्रत्याशी स्वयं मंच से नवीन शैली में परिचय देंगे। समारोह स्थल पर जन्म पत्रिका मिलान हेतु कंप्यूटर एवं ज्योतिष विद्या दोनों विधाओं से मिलान की सुविधा सुनिश्चित की गई है। प्रत्याशियों से व्यक्तिगत मुलाकात हेतु अलग-अलग कक्ष बनाए जा रहे हैं।
मंच से प्रस्तुत परिचय को लाइव चैनल के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। सम्मेलन में देश-विदेश से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। आने वाले समस्त प्रत्याशी के परिचय को सुसज्जित रंगीन पृष्ठ पर आकर्षक छपाई के साथ पत्रिका में प्रकाशन किया जा रहा है। इसमें प्रत्याशी के छाया चित्र सहित संपूर्ण विवरण प्रकाशित होगा। सम्मेलन हेतु प्रतिदिन फेडरेशन के प्रमुख कार्यालय इंदौर सहित, जयपुर, जबलपुर, कोटा, भोपाल, भीलवाड़ा, ग्वालियर, पाण्डेचरी, गोहाटी, उज्जैन, उत्तर प्रदेश, हैदराबाद, बेंगलूर सहित 100 से अधिक शहर में विभिन्न सोशल ग्रुप द्वारा सम्मेलन की सफलता के लिए कमेटियां बनाई गई है।
देश की प्रमुख जैन संस्थाओं के प्रतिनिधि लोकसभा अध्यक्ष मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। लगभग 3000 प्रविष्टियां का लक्ष्य रखकर 6000 से भी अधिक अभिभावकों को उपस्थित होने की संभावना से तैयारी की जा रही है। मुख्य पुस्तिका परिचय पुष्प के प्रधान संपादक कीर्ति पंड्या, मुख्य संपादक जंबू धवल, मनीष जैन व टीम द्वारा प्रकाशित की जायेगी। इंदौर रीजन अध्यक्ष वितुल अजमेरा, रितेश पाटनी, अतुल गोइल व इंदौर रीजन के सभी ग्रुप अध्यक्ष व उनकी टीम के साथियों द्वारा सभी आगंतुक की संपूर्ण व्यवस्था की जवाबदारी ली गई है।
उज्जैन की यह टीम रहेगी शामिल
इस राष्ट्रीय आयोजन में उज्जैन की सभी छह इकाई सहित फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष देवेंद्र कांसल अतिरिक्त महासचिव जम्बू जैन धवल, प्रदीप झाझरी, सयुक्त महासचिव नवीन जैन, ललित बड़जात्या, जीवंधर जैन, सचिव नीतिन डोशी, विपिन पाटनी, ललिता कासलीवाल, उज्जैन रिजन अध्यक्ष विमल जैन ने उज्जैन कार्यालय का उद्घाटन किया तथा राष्ट्रीय मीटिंग गूगल पर आयोजित की गई।