फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: 'प्रतिकल्पा' शहर की पहली ऐसी संस्था जिसने राष्ट्रपति भवन में दी प्रस्तुति, सात दिन चला कार्यक्रम

Thu, 16 Jan 2025 10:52 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

प्रतिकल्पा" शहर की पहली ऐसी संस्था है जिसे सतत 7 दिनों तक अपनी संस्कृति को राष्ट्रपति भवन में प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ। संस्था के कलाकारों ने डॉ. पल्लवी किशन के निर्देशन में मालवा की लोक संस्कृति को राष्ट्रपति निलयम में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
संजा तू थारे घरे जा की प्रस्तुति देते कलाकार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संस्कृति मंत्रालय व कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रपति निलयम हैदराबाद में आयोजित उद्यान उत्सव के अंतर्गत दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के उत्कृष्ट कलाकारों को आमंत्रित किया गया। इसमें मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उज्जैन की प्रतिष्ठित संस्था "प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था" को आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष डॉ. शिव चौरसिया ने  बताया कि "प्रतिकल्पा" शहर की पहली ऐसी संस्था है जिसे सतत 7 दिनों तक अपनी संस्कृति को राष्ट्रपति भवन में प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ। संस्था के कलाकारों ने डॉ. पल्लवी किशन के निर्देशन में मालवा की लोक संस्कृति को परंपरागत रंग-बिरंगे परिधान, घोड़ी, बैलगाड़ी, रंग-बिरंगे छाते, साफे और अग्नि जैसे प्रतीकों से सुसज्जित होकर प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम के पहले दिन तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा उपस्थित थे। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार, गणमान्य नागरिक और राष्ट्रपति भवन के उच्चाधिकारी जैसे डॉ. रजनीप्रिया (प्रबंधक, राष्ट्रपति निलयम), अजय मिश्रा (जनरल ऑफिसर कमांडिंग, तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश), मेजर जय सुधा गारू, डॉ. चिन्मय तमा रेड्डी (लेफ्टिनेंट कर्नल), सचिन कपूर (एडीएम ऑफिसर), जसवीर सिंह (ज्वाइंट डायरेक्टर, संस्कृति मंत्रालय), डॉ. प्रशांत अमूरिकर (एडिशनल कमिश्नर, किसान कल्याण विभाग) और डॉ. मीनाक्षी (संस्थापक, इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स) उपस्थित थे।
विज्ञापन


कलाकार और टीम
  • नृत्य निर्देशन: डॉ. पल्लवी किशन
  • नृत्य कलाकार: लकी राठौर, नैना सोलंकी, वीणा व्यास, अपूर्वा चौहान, आकांक्षा सोनी, सुहानी राजपूत, जयवी व्यास, अनुष्का सोलंकी, रिद्धी सोनी, पलक सोनी, प्रिंसीका बोरदिया, साक्षी जोशी और शांतनु भागचंदानी
  • गायन: प्रीति देवले, दीपक गिरी
  • तालवाद्य: ब्रजेश अंजान, विजय गांगोलिया
  • मंच प्रबंधन: कुमार किशन और सिद्धार्थ किशन 
 

संजा तू थारे घरे जा की प्रस्तुति देते कलाकार

 

संजा तू थारे घरे जा की प्रस्तुति देते कलाकार

 

संजा तू थारे घरे जा की प्रस्तुति देते कलाकार

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें