उज्जैन जिले के सभी धार्मिक स्थलों को रात्रि गश्त, प्रभात गश्त और डे-पेट्रोलिंग में चेक कर 'मैं हूं अभिमन्यु जन जागरुक' अभियान इन दिनों चलाया जा रहा है। इसके तहत इन दिनों पोस्टर/बैनर और सेल्फी पॉइंट लगाई जा रही है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत समाज में लैंगिक समानता, रूढ़िवादिता एवं कुप्रथा, महिला के प्रति सम्मान, महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागृत करना एवं साइबर से होने वाले अपराधों के बारे में सभी स्कूल, कोचिंग संस्थान व धार्मिक स्थलों पर जाकर जन जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया है। नवरात्रि पर्व में जिले में शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से उज्जैन पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ज़िले के सभी मंदिरों एवं आयोजन स्थलों में भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है। थाना मोबाइल, अतिरिक्त मोबाइल, निर्भया मोबाइल भ्रमण पर है।
रात्रि गश्त, प्रभात गश्त और डे-पेट्रोलिंग में मोबाइल पार्टी पुलिस निरंतर भ्रमण कर रही है। जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी द्वारा क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही साथ मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत पोस्टर, बैनर, सेल्फी पॉइंट लगाकर पुलिस जन जागरुक कर रही है।
महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा नगरीय व ग्रामीण कोचिंग संस्थान, स्कूल, पार्क, नुक्कड़, धार्मिक स्थल व चौपाल लगाकर महिलाओं व बच्चों से वार्ता कर मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत जागरुक किया जा रहा है। टेंपलेट वितरित कर पुलिस हेल्प लाइन नंबर की जानकारी भी बताई जा रही है। मैं हूं अभिमन्यु अभियान के साथ-साथ साइबर संबंधी होने वाले अपराधों व बचाव संबंधी सावधनियों के बारे में भी जन जागरुक किया जा रहा है।
जानें क्या है मैं हूं अभिमन्यु अभियान
जानें क्या है मैं हूं अभिमन्यु अभियान