फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर भद्रा का भ्रम?: ज्योतिषाचार्य और पंचांगकर्ता ने किया स्पष्ट, महाकाल की नगरी में कब निकलेगा चांद

Mon, 26 Oct 2026 08:38 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
उज्जैन में करवा चौथ के चंद्रोदय का समय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

करवा चौथ को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रहे भ्रम पर विराम लग गया है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं पंचांगकर्ता पं. चंदन श्याम नारायण व्यास ने स्पष्ट किया है कि इस बार करवा चौथ पर भद्रा का कोई साया नहीं रहेगा और नवविवाहिताएं भी कुल परंपरा के अनुसार व्रत कर सकेंगी।

विज्ञापन

पंडित व्यास ने बताया कि कुछ लोग 29 अक्टूबर गुरुवार को कार्तिक कृष्ण चतुर्थी पर भद्रा होने की बात कह रहे हैं, जो सरासर गलत है। भद्रा का संयोग 28 अक्टूबर को ही समाप्त हो जाएगा। इसलिए 29 अक्टूबर की चतुर्थी भद्रा मुक्त रहेगी।

शुक्र अस्त का भी नहीं रहेगा दोष
सोशल मीडिया पर यह भी फैलाया जा रहा है कि शुक्र अस्त होने के कारण नवविवाहिताएं व्रत नहीं कर पाएंगी। इस पर पंडित व्यास ने कहा कि शास्त्रों में शुक्र अस्त में किसी व्रत के प्रारंभ और उद्यापन को वर्जित बताया गया है, लेकिन शुक्र का उदय 28 अक्टूबर को ही हो रहा है। ऐसे में सभी सुहागिनें अपनी कुल परंपरा के अनुसार व्रत कर सकती हैं। कुछ विद्वान शुक्र उदय के तीन दिन बाल्यावस्था मानते हैं, इसलिए भी व्रत करने में कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- करवा चौथ पर भोपाल में कब निकलेगा चांद?: इतने बजे चंद्र दर्शन का अनुमान, जानें व्रत के दिन कैसा रहेगा मौसम

करवा मिट्टी का, छलनी का नहीं है शास्त्रीय महत्व
पंडित व्यास ने बताया कि करवा चौथ मूल रूप से कर चतुर्थी है। शास्त्र में पंचतत्व पूजन का विधान है और करवा मिट्टी का होता है। शास्त्र में छलनी के पूजन का कोई उल्लेख नहीं है। छलनी से पूजन की परंपरा मुख्य रूप से पंजाब क्षेत्र में देखने को मिलती है। भारत में हर 100 कोस पर मान्यताएं बदलती हैं। यह कोई अलग त्योहार नहीं, बल्कि पूरे साल की तरह इस दिन भी भगवान श्री गणेश की पूजा होती है, बस इस दिन महिलाएं पति की आरोग्यता और परिवार की शुभ-समृद्धि की कामना करती हैं।
विज्ञापन


कहां कब निकलेगा चांद - नोट कर लें समय
पंचांग के अनुसार 29 अक्टूबर को चंद्रोदय -

शहर

समय

उज्जैन

रात 8:32 बजे

इंदौर

रात 8:33 बजे

भोपाल

रात 8:25 बजे

ग्वालियर

रात 8:14 बजे

जबलपुर

रात 8:15 बजे

गुना

रात 8:22 बजे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें