फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: परिवार सहित बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, नंदी हॉल से किए दर्शन

Fri, 19 Jul 2024 01:48 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

राजस्थान में जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जिन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
परिवार सहित बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे शेखावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावण मास की शुरुआत भले ही 22 जुलाई सोमवार से होने वाली हो, लेकिन बाबा महाकाल के दरबार में अभी से वीआईपी श्रद्धालुओं का आना भी शुरू हो चुका है। आज यानी शुक्रवार को राजस्थान-जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जिन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान जोधपुर लोकसभा से सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री, भारत सरकार ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। पूजन ओम पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया। अपने बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।

परिवार सहित बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें