फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jan Ashirwad Yatra: उज्जैन के महिदपुर में यात्रा के दौरान लगे नारे,'और किसी से बैर नहीं, बहादुर तेरी खैर नहीं'

Tue, 12 Sep 2023 11:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Jan Ashirwad Yatra: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उज्जैन जिले में इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है, जिसे निकालने का मुख्य उद्देश्य जन-जन को सरकार की योजनाओं से अवगत करवाने के साथ ही जन-जन का आशीर्वाद लेना है। लेकिन जनता से आशीर्वाद लेने के लिए निकाली जा रही यात्रा में जब भाजपा के विधायक के विरोध में कुछ नारे लग जाएं तो फिर यह अंदाजा लगाना साफ है कि जनता भाजपा को आशीर्वाद देने की बजाय इस बार यह आगाह करवा रही है कि अगर इस बार चेहरा नहीं बदल गया तो भाजपा को क्षेत्र से बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
महिदपुर में यात्रा के दौरान लगे नारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों उज्जैन में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का आगमन हुआ था। इस दौरान महिदपुर में विधायक बहादुर सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी ने जन आशीर्वाद यात्रा में विचित्र स्थिति निर्मित कर दी थी। 

विज्ञापन

दरअसल, यात्रा महिदपुर क्षेत्र से निकल रही थी।

उस वक्त कुछ लोगों ने विधायक बहादुर सिंह चौहान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि "और किसी से बैर नहीं बहादुर तेरी खैर नहीं" नारेबाजी करने वाले लोग कौन थे, यह तो पता नहीं चल पाया। लेकिन जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान वह चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे कि यदि इस बार भारतीय जनता पार्टी फिर बहादुर सिंह चौहान पर भरोसा जताती है तो उन्हें विधानसभा क्षेत्र से बड़ा नुकसान होगा।

आर्य के समर्थकों पर लग रहा है नारे लगाने के आरोप
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान महिदपुर में लगाए गए नारे को लेकर यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि यह नारे जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह आर्य के समर्थकों ने लगाए। क्योंकि न केवल विधानसभा चुनाव में महिदपुर से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं, बल्कि आर्य और विधायक बहादुर सिंह चौहान की राजनीतिक प्रतिस्पर्धा जगजाहिर है। आर्य ने जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भारी वोट से सफलता हासिल की थी। इसके बाद विधायक से इनकी खटास और अधिक बढ़ गई।
विज्ञापन


जनता में आक्रोश, इसीलिए जन-जन ने कहा चेहरा बदलो - आर्य
इस पूरे मामले को लेकर जब जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह आर्य से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि जन-जन मे क्षेत्रीय विधायक को लेकर आक्रोश है। क्योंकि वह कभी लोगों के खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज करवाते हैं तो कभी उन्हें बेवजह ही परेशान करते हैं, जिसको लेकर ही क्षेत्रवासियों ने चेहरा बदलने के लिए भाजपा के आलाकमान को कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें