फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाबा महाकाल की शाही सवारी के लाइव में अभद्र टिप्पणी, युवक पर एफआईआर दर्ज

Tue, 03 Sep 2024 07:37 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

राजसी सवारी निकलने के दौरान सोशल मीडिया पर लाइव टेलीकास्ट हो रहा था। इसी दौरान एक इंस्टग्राम यूजर ने बाबा महाकाल को लेकर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर दिया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल की शाही सवारी के लाइव में अभद्र टिप्पणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां राजसी सवारी निकलने के दौरान सोशल मीडिया पर लाइव टेलीकास्ट हो रहा था। इसी दौरान एक इंस्टग्राम यूजर ने बाबा महाकाल को लेकर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर दिया, जिसके बाद हिंदू समाज नाराज होकर थाने पहुंच गया।

विज्ञापन


महाकाल मंदिर से निकलने वाली सवारी को लेकर शहर में सौहार्द बिगाड़ने का काम किया गया। सोमवार लाइव प्रसारण के दौरान कई भक्त बाबा महाकाल-बाबा महाकल लिख रहे थे। तभी इसी बीच सुलेमान अंसारी नामक इंस्टाग्राम यूजर suleman_ansari_26-26 ने महाकाल मंदिर को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। लाइव में ये पढ़ते ही लोग आक्रोशित हो गए और एफआईआर कराने थाने पहुंच गए।

महाकाल मंदिर के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी suleman_ansari युवक के ऊपर बीएनएस की धारा 299 और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसी दौरान सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा का कहना था कि आरोपी युवक के द्वारा अभद्र कमेंट किया गया था। अभी उसकी बारे हम पता लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें