फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: जय गुरुदेव के आश्रम में रंग-गुलाल से नहीं खेली जाएगी होली, मनेगी कर्मों की होली

Sat, 04 Mar 2023 07:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

जय गुरुदेव के उज्जैन स्थित आश्रम में पांच से सात मार्च तक सत्संग व नामदान के आयोजन होंगे। इस बार यहां रंग-गुलाल से नहीं बल्कि कर्मों की होली मनाई जाएगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे विश्वभर को शाकाहार का संदेश देने वाले जय गुरुदेव उमाकांत महाराज के आश्रम में होली का उत्सव कुछ अलग ढंग से मनाया जाता है। यहां आने वाले अनुयायी एक-दूजे को रंग गुलाल लगाकर नहीं बल्कि अपने कर्मों का मैल छुड़ाकर होली पर्व मनाते हैं। मक्सी रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम में तीन दिवसीय होली उत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें सत्संग व नाम दान के आयोजन होंगे।

विज्ञापन


जय गुरुदेव आश्रम के सेवक जितेंद्र प्रजापत ने बताया कि आश्रम में भजन सत्संग व नामदान के कार्यक्रम पांच, छह और सात मार्च को सुबह पांच से शाम पांच बजे आयोजित होंगे। इस आयोजन में मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर से बाबा जय गुरुदेव के शिष्य उज्जैन पहुंचेंगे और सत्संग व नामदान का आशीर्वाद लेकर अपने कर्मों की होली मनाएंगे।

साधना कीजिए, जीवन को सफल बनाइए - जय गुरुदेव
जय गुरुदेव आश्रम पर आयोजित होली उत्सव को लेकर बाबा उमाकांत महाराज ने कहा कि जो लोग तीन दिवसीय इस पर्व में आकर सत्संग व नामदान लेकर बाबा जी के बताए रास्ते पर चलेंगे उनकी बीमारी, दु:ख, तकलीफों में आराम तो मिलेगा ही, साथ में मेहनत व ईमानदारी की कमाई में बरकत भी मिलेगी। अत: आप आश्रम पर परिवार सहित पधारकर कर्मों को जलाइए। साधना कीजिए। आध्यात्मिक सत्संग सुनिए। नामदान लीजिए और संत-साधकों का दर्शन करके जीवन सफल बनाइए।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें