फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: मारुति वेन और ट्रक में जोरदार टक्कर, एक महिला की मौत, नौ घायल

Fri, 26 Jul 2024 08:05 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बड़नगर में ट्रक और वेन की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर ग्रामीणों और भाटपचलाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को वेन से निकालकर अस्पताल भेजा। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
थाना भाटपचलाना क्षेत्र जहां हुई दुर्घटना...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के बड़नगर में रुनीजा-खेड़ावदा के बीच गुरुवार रात 8 बजे मारुति वेन और ट्रक में जोरदार टक्कर में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि वैन के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मदनलाल गोयल ठेकेदारी पर मकान बनाने का काम करते हैं। वे अपनी पत्नी और अन्य मजदूरों को लेकर प्रीतम नगर में मकान निर्माण का कार्य करने के लिए मारूति वैन से गया था। 24 जुलाई की शाम को प्रीतम नगर से लौटते समय वैन खेड़ावदा से एक किमी दूर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में वाहन चला रहे मदनलाल की पत्नी कृष्णाबाई गोयल (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैन में सवार 9 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही खेड़ावदा ग्रामीण जनों के साथ भाटपचलाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को मारुति निकाल कर अस्पताल अलग-अलग अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि ठेकेदारी का काम करने वाला मदनलाल कुछ दिन पहले ही मारुति ओमनी खरीद कर लाया था। हादसे में  नारायण पिता कैलाश (25), राजेश पिता रमेश (35), रवि चारोल (25) को गंभीर चोट लगने पर इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बलवंतसिंह राजपूत (55) को रतलाम में भर्ती किया गया है। राहुल पिता कैलाश (22), कमल पिता तेजराम (25), वाहन चालक मदनलाल पिता नागूजी (52) के सीने और मुंह में भी गंभीर चोट लगी है। इसके अलावा शेर खां पिता कदर खां और प्रकाश प्रजापत (40) के पैर में चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें