फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honeytrap: लखनऊ के अधेड़ के साथ उज्जैन की युवती ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 10 लाख रुपये ठगे

Fri, 24 Jan 2025 07:28 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

लखनऊ निवासी मनोज को उज्जैन की युवती और उसके साथियों ने हनीट्रैप में फंसाकर नशीला पदार्थ देकर अश्लील वीडियो बनाए और 10 लाख रुपये ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए। विरोध पर वीडियो पत्नी को भेज दिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
उज्जैन का हनीट्रैप कांड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के एक अधेड़ को उज्जैन की युवती द्वारा हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। परिचित ने जमीन दिलाने के नाम पर उसे एक महिला से मिलाया। इसके बाद घूमने के बहाने उज्जैन लेकर लाए। फिर होटल के खाने में नशीला पदार्थ देकर उसके महिला के साथ अश्लील वीडियो बना लिए। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर करीब 10 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। इतना ही नहीं विरोध करने पर सारे वीडियो अधेड़ की पत्नी को भेज दिए।
विज्ञापन


आखिरकार पीड़ित शख्स कोर्ट की शरण में पहुंचा और कोर्ट के आदेश पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पंचम खेड़ा लखनऊ निवासी मनोज कुमार का नीलमथा में रहने वाले प्रकाश सिंह सिंह से परिचय हुआ। प्रकाश ने मनोज से साथ मिलकर बिजनेस करने का प्रस्ताव रखा। बिजनेस के लिए जमीन के सिलसिले में उज्जैन की रहने वाली रोशनी से मिलवाया। प्रकाश ने कहा कि हम दोनों ग्रॉसरी आइटम की दुकान खोल लेते हैं। इससे अच्छी आवक होगी। मनोज ने उस पर भरोसा कर लिया। इस दौरान जरूरत बताकर मनोज से कुछ पैसे लिए। बाजार का सामान खरीदने के लिए प्रकाश अपनी गाड़ी से लेकर उसे सूरत गया। उसके बाद वे दोनों उज्जैन आए। इधर, प्रकाश ने अपनी महिला मित्र रोशनी को बता दिया था कि हम लोग उज्जैन पहुंचने वाले हैं। मनोज को पता नहीं चल पाया। उज्जैन में प्रकाश और रोशनी ने मनोज को कुछ नशीली सामग्री मिलाकर खाना खिला दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में रोशनी के साथ कई आपत्तिजनक फोटो ले लिए। बाद में उस फोटो को वायरल करने की धमकी देकर करीब दस लाख रुपए ऐंठ लिए।

लगातार ब्लैकमेल किया
मनोज का आरोप है कि प्रकाश सिंह ने ग्रॉसरी बाजार का पैसा एवं रजिस्ट्री का पैसा भी हड़प लिया। पैसा मांगने पर फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। जब परेशान होकर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी तब प्रकाश ने रोशनी और कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। मनोज ने थाने में शिकायत की, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इसके बाद वह कोर्ट गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इधर, महाकाल थाने के सब-इंस्पेक्टर हेमंत सिंह चौहान का कहना है कि उज्जैन की युवती ने लखनऊ के किसी व्यक्ति के साथ ठगी की है और यदि वहां की पुलिस हमसे सहयोग चाहेगी तो जरूर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें