फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: किसान पथ पर हुए हादसे में दर्ज हुई एफआईआर, चार लोगों की हो गई थी मौत

Fri, 24 Jan 2025 05:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में बृहस्पतिवार की रात बीबीडी थाने में हुए भीषण सड़क हादसे में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
दुर्घटना का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में किसान पथ पर हुए भीषण सड़क हादसे में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बृहस्पतिवार रात को हुए हादसे में चार लोगों की जान चली गई थी। हादसे में मृतक हिमांशु यादव के पिता बजरंग यादव ने की बीबीडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक नम्बर एचआर 38 डब्ल्यू 1932 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में बीएनएस की धारा 281, 106,125(बी) और 324 (4) के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

किसान पथ पर बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में धुत चालक ने ट्रक को तेज रफ्तार में दौड़ाकर आगे चल रही इनोवा में एक के बाद एक दो बार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जैसे ही ये वाहन रुके वैसे ही पीछे से आ रही वैन और फिर एक कंटेनर उनसे टकरा गया। हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज लोहिया अस्पताल में जारी है।

एडीसीपी पूर्वी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तकरीबन आठ बजे एक इनोवा से कव्वाली टीम बिहार से बदायूं जा रही थी। उसमें आठ लोग सवार थे। किसान पथ पर बीबीडी इलाके में इनोवा में पीछे से एक ट्रक से टक्कर लगी। ऐसे में इनोवा चालक ने रफ्तार धीमी की। रफ्तार कम होते ही वह ट्रक इनोवा में और तेजी से जा घुसा। इन दोनों की टक्कर के बाद ट्रक के पीछे आ रही वैन उससे टकरा गई। वैन के पीछे आ रहा कंटेनर उससे जा भिड़ा।

विज्ञापन


वैन सवार चिनहट के खंदक गांव की रहने वाली किरन यादव (40), उनके बेटे शुभम उर्फ कुंदन यादव (22), हिमांशु (27) और इनोवा सवार मुजफ्फरनगर के शहजाद (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इनोवा सवार शाहजहांपुर के राजन, बरेली की तस्लीम व शकील, रामपुर के इंतजार, चिनहट के लाले यादव, अमरोहा के शाहरुख और ट्रक चालक सुशील घायल हो गए

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें