फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: पति की मौत के एक महीने बाद पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, चार महीने पहले हुई थी शादी

Wed, 12 Feb 2025 12:13 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाकाल वाणिज्य केंद्र में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक महीने पहले उसके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह उदास रहती थी। माना जा रहा है कि इसी कारण उसने खुदकुशी की है। 
विज्ञापन
पति की मौत से निराश पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, चार महीने पहले हुआ था विवाह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित महाकाल वाणिज्य केंद्र में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक माह पहले उसके पति की मौत हो गई थी, जिससे वह काफी निराश थी। इसी के चलते महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महाकाल वाणिज्य केंद्र में रहने वाली पूनम पति पीयूष जैन (43) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को जब परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा, तो वह फंदे पर लटकी मिली। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया। परिजनों ने बताया कि पूनम का मायका बड़वानी में है। चार माह पहले महाकाल वाणिज्य केंद्र के रहने वाले पीयूष जैन से उसका विवाह हुआ था। पीयूष शिक्षक था,  एक माह पहले हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से वह काफी निराश थी। संभवतः इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। जानकारी लगने पर पूनम के मायके वाले बड़वानी से उज्जैन पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इधर, युवक ने शराब के साथ जहर खाया
नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित गांधी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते देर रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती किया गया।
फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि युवक ने जहर खाया था, जबकि उसकी मां का कहना है कि उसने शराब पी थी। नीलगंगा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
जानकारी के मुताबिक 34 वर्षीय ऋषि (पिता दुलीचंद ललावत), निवासी मॉडल स्कूल के पीछे, गांधी कॉलोनी में रहता है। उसकी मां सावित्री बाई ने बताया कि वह गैरेज पर काम करता है। मंगलवार को उसने दोस्तों के साथ शराब पी थी। रात 10:30 बजे जब वह घर पहुंचा तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल चरक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि युवक ने जहर खाया था, लेकिन उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें