फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: रिसेप्शन में पहली पत्नी को देख मंच से भागा दूल्हा, बगैर तलाक के रचाने चला था दूसरा ब्याह

Wed, 19 Nov 2025 01:28 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

तलाक लिए बगैर दूसरी शादी कर रहे पति के रिसेप्शन में पहली पत्नी के पुलिस लेकर पहुंचने से हड़कंप मच गया। इसी बीच दूल्हा मौका देखकर फरार हो गया।
विज्ञापन
जीवाजीगंज थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलनाथ रोड स्थित एक रिसेप्शन समारोह में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया। जब पहली पत्नी पुलिस के साथ सीधे रिसेप्शन में जा पहुंची। बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर रहा दूल्हा पहली पत्नी को पुलिस के साथ देख मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


घटना सोमवार देर रात की है। हातोद के बड़ी कलमेर की रहने वाली राधा उर्फ निशा वकील के साथ जीवाजीगंज थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई कि पति अजय बंजारा कानूनी तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी कर रहा है।

ये भी पढ़ें:  MP: जनसुनवाई में भावुक कर देने वाला दृश्य, बेटों ने ठुकराया, पोता बना सहारा, बुजुर्ग दंपत्ति ने मांगा न्याय
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई। राधा पुलिस के साथ सीधे रिसेप्शन स्थल जा पहुंची। जैसे ही पहली पत्नी कार्यकम स्थल पर पहुंची वहां हड़कंप मच गया। पहली पत्नी राधा ने बताया कि वह महीनों से पति से संबंध सुधारने की कोशिश कर रही थी लेकिन अजय चोरी-छिपे कहारवाड़ी की रहने वाली एक लड़की से दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था। पुलिस की समझाइश और कानून के बंधन को समझाने के बाद दोनों परिवार शादी रोकने पर सहमत हो गए।
विज्ञापन


इसी बीच दूल्हा अजय बंजारा बिना कुछ कहे भीड़ में गुम हो गया और मौके से फरार हो गया। टीआई विवेक कनोड़िया ने रिसेप्शन स्थल और फेरे की जगह दोनों स्थानों पर चल रही तैयारियां तुरंत रुकवा दीं। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर स्पष्ट कर दिया कि बिना कानूनी तलाक के दूसरी शादी करना अपराध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें