फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: पैथोलॉजी लैब के मालिक ने बाथरूम में लगाया था कैमरा, पता चलने पर दर्ज हुई FIR

Tue, 05 Dec 2023 08:47 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: उज्जैन की एक लैब के संचालक के खिलाफ एक युवती ने थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें बताया गया है कि वह लैब में ही काम करती है। सोमवार को जब उसने नहाने के दौरान बाथरूम में हिडन कैमरा देखा और लैब संचालक को इस बारे में बताया तो उन्होंने इस बात को नहीं माना। जिस पर उसने इस बात की शिकायत थाना माधव नगर पहुंचकर की। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए लैब संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
पैथोलॉजी लैब के मालिक ने बाथरूम में लगाया था कैमरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर निवासी युवती बीते चार माह से मक्सी रोड स्थित आरती डायग्नोस्टिक लैब पर किराए से रह रही है। सोमवार को युवती बाथरूम में नहा रही थी, उसी समय अचानक उसका हाथ बाथरूम में लगे कांच के बॉक्स पर गलती से चला गया, जिससे बॉक्स खुल गया और अंदर छुपा कैमरा नजर आया। जिस पर युवती ने तुरंत आरती डायग्नोस्टिक लैब के संचालक अंकुर पुत्र राजेश गोलस को जब इस बारे में बताया तो वह कैमरे वाली बात मानने को तैयार ही नहीं हुआ।

विज्ञापन


लैब संचालक पर दर्ज हुआ मामला
इस दौरान युवती इस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का वीडियो बनाकर अपने जीजा को भेज चुकी थी। जिन्होंने युवती को बताया कि यह हिडन कैमरा ही है। जिसके बाद युवती तुरंत थाना माधवनगर पहुंची और उसने इस बात की शिकायत पुलिस को दी। इधर, एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी अंकुर के खिलाफ धारा 342, 354, 354 ग, 506 के तहत केस दर्ज किया है।

कमरे में बंद रखकर छेड़छाड़ का भी लगाया आरोप
युवती ने पुलिस शिकायत में बताया कि जब बाथरूम में हिडन कैमरा लगाने की शिकायत उसके द्वारा लैब संचालक के पुत्र से की गई तो उसने इस मामले को गंभीरता से लेने की बजाय युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें