फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध कलाकारों ने महिषासुर-देवी दुर्गा के बीच के संघर्ष के साथ किया छाऊ नृत्य

Mon, 20 Jan 2025 09:10 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध छाऊ नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें कलाकार तारा पद रजक और उनकी टीम ने अपनी अनूठी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से वह क्षण अविस्मरणीय था, जब देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध कलाकारो ने महिषासुर और देवी दुर्गा के बीच के संघर्ष के साथ किया छाऊ नृ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढोल, धुमसा और खड़का वाद्य यंत्रों की गूंज और रंग-बिरंगे मुखौटों से सजे कलाकारों ने महिषासुर मर्दिनी की कथा को जीवित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में कलाकारों ने शेर, भालू, मयूर जैसे विभिन्न पात्रों को दशार्ने वाले मुखौटों के साथ प्रभावशाली मुद्राएं प्रस्तुत की। जिन्हें देखकर विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। महिषासुर और देवी दुर्गा के बीच के संघर्ष को जब नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन


संस्था स्पीक मैके एवं एसआरएफ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय स्कूल में पुरुलिया पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध छाऊ नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें कलाकार तारा पद रजक और उनकी टीम ने अपनी अनूठी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से वह क्षण अविस्मरणीय था, जब देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया। कलाकारों की ऊर्जा और भाव भंगिमा ने विद्यार्थियों को इतना प्रभावित किया कि वे लगातार जयकारे लगाने लगे। यह प्रदर्शन भारतीय संस्कृति की गहराई और छाऊ नृत्य की सजीवता का परिचायक रहा। विद्यालय की प्राचार्य रचना श्रीवास्तव ने तारा पद रजक और समूह कलाकारों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्पीक मैके के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, संस्था डायरेक्टर अमृता कुलश्रेष्ठ व प्रियंका शिवालकर भी उपस्थित रही।
विज्ञापन

 

महिषासुर और देवी दुर्गा के बीच के संघर्ष 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें