फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: खाने के बाद बीमार हुए चिकित्सक ने पत्नी, ससुर व सालों पर लगाये गंभीर आरोप; पुलिस को दिया बयान

Sat, 01 Jun 2024 11:09 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: ईदगाह क्षेत्र में रहने वाले एक डॉक्टर की कल दोपहर भोजन करने के बाद कानीपुरा क्षेत्र में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह पुलिस जब बयान लेने पहुंची तो उन्होंने अपनी पत्नी, ससुर और सालों पर संपत्ति हड़पने के लिए जान से मारने के प्रयास करने के आरोप लगाये।

विज्ञापन
बीमार हुए चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि ईदगाह स्थित सागर कॉलोनी निवासी डॉ. रईस खान पिता गफूर खान की कल दोपहर बाद घर से निकलने के उपरांत कानीपुरा मार्ग पर अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें उल्टियां होने लगी थी।

विज्ञापन


रईस खान ने पुलिस को बताया कि तबीयत बिगड़ने पर उनके दो दोस्त आदिल और कुनाल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। डॉ. रईस खान का तराना में क्लिनिक और मकान भी है। वहीं उज्जैन में भी उनका घर है। उन्होंने बयान में आरोप लगाया कि उनके पत्नी, ससुर और दोनों सालें कई दिनों से उनकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं। इसी के चलते कल दोपहर खाने में उन्हें कुछ मिलाकर दिया गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी। पुलिस बयान लेने के बाद मामले में आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें