फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था: मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त ने अंगारेश्वर महादेव को दिया गुप्त दान, 11 किलो चांदी की जलाधारी की अर्पित

Fri, 07 Apr 2023 02:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

धर्म नगरी उज्जैन के प्रसिद्ध अंगारेश्वर महादेव मंदिर में एक भक्त ने मनोकामना पूरी होने पर महादेव को 11 किलो चांदी का जलाधारी गुप्त दान में दी है।
विज्ञापन
अंगारेश्वर महादेव को श्रद्धालु ने अर्पित की चांदी का जलाधारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के शिप्रा तट पर स्थित श्री अंगारेश्वर महादेव को एक भक्त ने मनोकामना पूर्ण होने पर 11 किलो चांदी की जलाधारी गुप्त दान में दी है, जिसे श्री अंगारेश्वर महादेव की जलाधारी पर लगाया गया है। जानकारी देते हुए अंगारेश्वर महादेव के पुजारी पंडित मनीष उपाध्याय और पंडित रोहित उपाध्याय ने बताया कि अंगारेश्वर महादेव मंगल के देवता हैं और मंगल को शांत करने के लिए ठंडी वस्तुएं ही भगवान को अर्पित की जाती हैं। इसलिए भात पूजा भी की जाती है। चांदी की तासीर भी ठंडी होती है इसलिए श्रद्धालु द्वारा चांदी की जलाधारी अर्पित की गई है। ये जलाधारी किसने भगवान को दान की है यह जानकारी नहीं पंडितों के अलावा किसी को नहीं है क्योंकि श्रद्धालु द्वारा यह गुप्त भेंट की गई है। 
विज्ञापन


संकटों को दूर करते हैं श्री अंगारेश्वर महादेव
कहा जाता है कि श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर 84 महादेव मंदिरों में से एक हैं, जो कि अतिप्राचीन एवं सिद्ध शिवलिंग है। मंदिर में वैसे तो प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं लेकिन प्रति मंगलवार को मंदिर में मंगल ग्रह की शांति, विवाह में आ रही अड़चन, भूमि और धन की कामना को लेकर हजारों श्रद्धालु भगवान का विशेष पूजन-अर्चन करने पहुंचते हैं।  श्री अंगारेश्वर महादेव भक्तों के संकटों को पल भर में ही दूर कर देते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें