फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकाल नगरी में मौत का खेल, कार की छत पर लेटकर बनाया वीडियो, पुलिस ने सिखाया सबक

Mon, 15 Jun 2026 09:28 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में चलती कार की छत पर युवक के लेटकर स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। जांच में युवक और चालक की पहचान कर उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत 3 हजार रुपये का चालान किया गया। पुलिस ने खतरनाक स्टंट से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। 
विज्ञापन
कार पर लेटकर बनाया वीडियो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकाल की नगरी उज्जैन में रविवार सुबह एक खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। हरी फाटक अंडर ब्रिज रोड पर सुबह करीब 4:41 बजे एक किआ सेल्टोस कार की छत पर युवक के लेटे हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चिंतामन गणेश मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर दौड़ती कार की छत पर एक शख्स लेटा हुआ दिखाई दिया। वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल उठे -  क्या युवक नशे में था, सो रहा था या जानबूझकर स्टंट कर रहा था? अगर अचानक ब्रेक लगता या गाड़ी मुड़ती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो में साफ दिख रहा था कि कैसे एक पल की लापरवाही जानलेवा बन सकती थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अब रुकेगा मानव-हाथी संघर्ष! वनकर्मियों ने प. बंगाल में सीखी हाथी प्रबंधन की आधुनिक तकनीकें
विज्ञापन


इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने इसे संज्ञान में लेते हुए उज्जैन वाहन क्रमांक MP 13 CE 0723 को ट्रेस किया। जांच में हेमेंद्र सिंह पाटीदार निवासी आजाद नगर - जो कार की छत पर लेटा था और अथर्व पाटीदार निवासी पार्श्वनाथ सिटी, जो कार चला रहा था, की पहचान हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 3000 का चालान काटा। साथ ही सख्त हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह की खतरनाक हरकत न करे।

फेमस होने के लिए न करें खतरनाक स्टंट
उज्जैन पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए खतरनाक स्टंट न करें। यातायात नियमों का पालन करें ताकि खुद की और दूसरों की जान खतरे में न पड़े। महाकाल की नगरी की सड़कों पर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने सड़क सुरक्षा और युवाओं में बढ़ते स्टंट के क्रेज पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कार पर लेटकर बनाया वीडियो, बाद में मांगी माफी

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें