फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime News: गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप के हत्यारे शाहनवाज पर जानलेवा हमला, बाइक से आए बदमाशों ने चलाई गोली

Thu, 07 Dec 2023 09:54 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP Crime News: दुर्लभ कश्यप की हत्या के मुख्य आरोपी पर बीती रात दर्जनभर लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। बाइक से आये बदमाशों ने गोली चलाई, जो कार के गेट पर ऊपरी हिस्से से टकराई। इस मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने 11 बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप के हत्यारे शाहनवाज पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएसपी गुरूप्रसाद पाराशर ने बताया कि मंगलवार रात नानाखेड़ा बस स्टैंड के पास बाइक पर सवार बदमाशों ने कार में सवार कुछ युवकों पर गोली चलाई थी। गोली कार के गेट पर ऊपरी हिस्से में लगी, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ है। नानाखेड़ा पुलिस ने मामले में शाहनवाज हुसैन निवासी हेलावाड़ी की शिकायत पर जानलेवा हमले की धारा में 11 बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दुर्लभ कश्यप गैंग से जान का खतरा बता चुका है शाहनवाज
बता दें कि शाहनवाज ने तीन साल पहले अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप की हत्या की थी। जिसके चलते पुलिस ने उसे जेल भेजा था। कुछ साल जेल में रहने के बाद शाहनवाज जमानत पर रिहा हुआ है। वह हत्या के मामले में न्यायालय पेशी पर साथियों के साथ आता-जाता है। मंगलवार को भी वह पेशी पर अपने साथी लखन, रमीज और 2 अन्य के साथ पहुंचा था। शाहनवाज दुर्लभ के साथियों से अपनी जान का खतरा होना न्यायालय को बता चुका था। न्यायालय ने पुलिस सुरक्षा के निर्देश दिये थे।

पेशी के बाद शहनवाज कार से लौटा उनके साथ एक पुलिसकर्मी साथ चल रहा था। नानाखेड़ा बस स्टेंड से गुजरते समय बाइक पर आये 10 से 12 बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया और हमला कर दिया। शाहनवाज और उसके साथी कुछ समझ पाते एक बदमाश ने गोली चला दी। जो कार के ऊपर गेट के पास जाकर लगी। गोली चलते ही पुलिसकर्मी कार के पास रूक गया। जिसके बाद बदमाश पुलिस को देख भाग निकले। कहा जा रहा है कि पुलिसकर्मी नहीं होता तो नानाखेड़ा पर बड़ी घटना हो जाती। शहनवाज ने गोली चलाने वालों में रोशन शर्मा, अभिषेक वर्मा, बाबू टायर, नीलू संगत, यश, शानू, पीयूष सहित 11 के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने तीन से चार को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


निशाने पर था शाहनवाज
गौरतलब हो कि दुर्लभ कश्यप की हत्या के बाद से उसके साथी शाहनवाज को निशाना बनाने की फिराक में है। शाहनवाज और उसके साथियों ने दुर्लभ गैंग से अपनी जान का खतरा होना न्यायालय में बताया था। जिसके चलते पेशी पर आने के दौरान उनके साथ पुलिस भी न्यायालय आई थी। लौटते वक्त नीलगंगा थाने का पुलिसकर्मी उनकी कार के साथ चल रहा था। बदमाशों के गोली चलते ही पुलिस कर्मी रूक गया था और गोली चलाने वाले भाग निकले थे। कहा जा रहा है कि पुलिसकर्मी नहीं होता तो बड़ी घटना हो जाती। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें