फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बिना मुंडेर के कुएं में मिला युवक का शव, परिजन कर रहे थे तलाश, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 10 Jan 2024 12:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: उज्जैन में युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शाम को खेत पर गया युवक जब रात में नहीं लौटा तो परिजन तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे। आसपास दिखाई नहीं दिया तो युवक का शव बिना मुंडेर के कुएं में देखा गया।
विज्ञापन
बिना मुंडेर के कुएं में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के घटिया तहसील के ग्राम टीबूखेड़ा में रहने वाला जितेंद्र पिता मांगीलाल (26) खेती किसानी करता था। शाम को खेत पर जाने का बोलकर निकला था। जब रात 10 बजे तक नहीं लौटा तो भाई हाकमसिंह उसे देखने के लिये पहुंचे। खेत पर अंधेरा होने पर उन्होंने अपने भाई को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद भाई ने तलाश शुरू की। 

विज्ञापन


इस दौरान शंका होने पर खेत पर बने हुए बिना मुंडेर के कुएं में मोबाइल की टार्च ऑन कर झांका, जिसमें जितेन्द्र डूबा दिखाई दिया। आनन-फानन में भाई ने आसपास खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों को बुलाया और परिजनों को सूचना देकर रस्सी की मदद से बाहर उसे निकाला। हालांकि जितेन्द्र की सांसे थम चुकी थी, उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

शव परिजनों को सौंपा
बता दें कि सुबह अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि जितेन्द्र का विवाह जल्दी हो गया था और उसके तीन बच्चे है। संभवत: कुएं पर पानी की मोटर चालू करने के दौरान संतुलन बिगड़ने पर गिरने से मौत हुई है। अस्पताल पुलिस चौकी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है। जांच डायरी घट्टिया थना पुलिस को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें