पांड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे से मिली 11वीं के छात्र की लाश, गले मे बंधी थी रस्सी मुंह में ठूस रखा
उज्जैन में पांड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक 11वीं का छात्र था और उसके गले में रस्सी थी और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पांड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे एक युवक की लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जब घटनास्थल पर पहुंची तो यह सूचना सही मिली। इसमें पुलिस ने घटनास्थल से एक युवक का शव बरामद किया। जिसके गले में रस्सी और मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था। शव को देखने पर यह शव लगभग 1 से 2 दिन पुराना होना दिखाई दिया इसके बाद फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि मक्सी रोड पर पांड्याखेड़ी स्थित एफसीआई गोदाम के पीछे केंद्रीय विद्यालय के 11वीं के छात्र नैतिक पाल जैन की लाश मिली है। जो कि राज एनक्लेव में रहता है। उन्होंने बताया कि नैतिक की लाश गंभीर अवस्था में मिली है जिसके हाथ पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा होने के साथ ही गले में रस्सी भी बंधी हुई थी। मामला हत्या का होना प्रतीत होने पर तुरंत फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है जो कि पूरे मामले में जांच कर रही है। छात्र की लाश स्कूल की ड्रेस में मिली है वहीं उसका बेग व एक्टिवा एमपी 13 जेड एन 7693 घटनास्थल से ही मिली है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
बताया जाता है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पूरे मामले का खुलासा होगा कि आखिर यह शव कितना पुराना है। शव पर कितने निशान बने हुए हैं और छात्र की मौत किस तरीके से हुई है।
घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया।
घटनास्थल की पड़ताल करती पुलिस
छात्र की स्कूटी भी घटनास्थल से मिली है।