फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: EESL के उत्पादों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, कंपनी ने स्पष्टीकरण किया जारी

Wed, 24 May 2023 02:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

ईईएसएल कंपनी को उज्जैन में एनर्जी सेविंग एल.ई.डी. फिक्चर्स लगाने का काम दिया गया है, लेकिन कंपनी द्वारा तय मानक से निम्न स्तर के फिक्चर्स लगा रही है, खराब होने पर सामान भी उपलब्ध नहीं करा रही है। वहीं, कंपनी का कहना है कि सामान के रखरखाव की जिम्मेदोरी ईईएसएल की नहीं है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन नगर निगम के प्रकाश विभाग समिति प्रभारी ने कुछ वक्त पहले ईईएसएल कंपनी पर गुणवत्तायुक्त सामान सप्लाई न करने का आरोप लगाया था। अब कंपनी ने इस मामले पर अब अपना स्पष्टीकरण दिया है।
विज्ञापन


दरअसल उज्जैन नगर निगम के प्रकाश विभाग समिति प्रभारी रजत मेहता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ई.ई.एस.एल. कंपनी के संबंध में पत्र लिखा गया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि भारत सरकार की महत्वकांक्षा अनुसार ऊर्जा बचत के लिए उज्जैन शहर में भारत सरकार से मान्यता प्राप्त कंपनी ई.ई.एस.एल. एनर्जी सेविंग एल.ई.डी. फिक्चर्स सी.सी.एम.एस. लगा रही है। कंपनी द्वारा जो फिक्चर्स लगाये गये हैं वे उचित मानक के न होकर निम्न स्तर के हैं। उन्होंने पत्र में फिक्चर्स के बार बार खराब होने का जिक्र भी किया था और कंपनी के विरूद्ध कार्रवाई कर दण्डित करने का निवेदन किया गया था। 

मामला सामने आने के बाद अब ईईएसएल कंपनी ने इस उठाए गए सवालों पर अपना स्पष्टीकरण जारी किया है। कंपनी का कहना है कि उज्जैन शहर में लगाई गई एलईडी स्ट्रीट लाइट्स की मरम्मत और गतिविधियों की जिम्मेदारी ईईएसएल की नहीं है। अगले सात वर्षों के लिए सीसीएमएस की टेंडर प्रक्रिया को गति दे रहे हैं। जून 2023 तक सीसीएमएस मरम्मत और रखरखाव के लिए एजेंसी तय हो जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें