फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: रविवार को उज्जैन आएंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहनों के साथ मनाएंगे रक्षाबंधन का पर्व

Sat, 17 Aug 2024 09:45 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल यानी रविवार को उज्जैन आएंगे। यहां वे लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगे। 
विज्ञापन
रविवार को उज्जैन आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन आएंगे और विभिन्न स्थानों पर आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 अगस्त को प्रातः 10 बजे रघुनंदन गार्डन वार्ड क्रमांक 40 पवासा, उज्जैन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद प्रातः 11:00 बजे सुमन गार्डन वार्ड क्रमांक 54 उज्जैन, प्रातः 12:00 बजे शिवांजलि गार्डन वार्ड नंबर 36 उज्जैन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर एक बजे अवंतिका महाविद्यालय मैदान, ग्राम लेकोडा जनपद उज्जैन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव तीन बजे सॉलिटेयर होटल वार्ड क्रमांक 34 में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निगम सभापति और कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन में 18 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का शुक्रवार को नगर निगम सभापति कलावती यादव और उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने पहले कार्यक्रम स्थल रघुनंदन गार्डन वार्ड 40, पवासा उज्जैन और उसके बाद ग्राम लेकोडा स्थित अवंतिका महाविद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन किया एवं कार्यक्रम के स्वरूप के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर सिंह ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। इस दौरान राजेश कुशवाह, नरेश शर्मा, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला पंचायत सीईओ महेंद्र कवचे, अपर कलेक्टर अनुकूल जैन एसडीएम अर्थ जैन सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें