फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: सीएम राइज स्कूल में 'बेड टच', प्राचार्य से बोलीं छात्राएं- गणित वाले टीचर हमारे साथ करते हैं गंदी हरकत

Sun, 14 Jul 2024 08:22 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

जिले के बड़नगर स्थित सीएमराइज स्कूल की छात्राओं ने स्कूल में पढ़ाने वाले अपने ही शिक्षक पर बेड टच का आरोप लगाते हुए स्कूल प्रबंधन को इसकी शिकायत की है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी के पास जांच रिपोर्ट भी पहुंच गई है। 
विज्ञापन
शिक्षक जिन पर लगाया गया आरोप...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के बड़नगर स्थित सीएम राइज स्कूल की छात्राओं ने स्कूल में पढ़ाने वाले अपने ही शिक्षक पर बेड टच का आरोप लगाते हुए स्कूल प्रबंधन को इसकी शिकायत की है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी के पास जांच रिपोर्ट भी पहुंच गई है और शीघ्र ही शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उज्जैन जिले के बड़नगर स्थित सीएम राइज स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 9वीं की 5 से 6 छात्राओं ने विद्यालय के गणित विषय के शिक्षक पर बेड टच और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद छात्राओं के परिजनों में रोष दिखाई दिया। विद्यालय प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विभागीय समिति बनाकर जांच प्रारंभ कर दी है। जांच की शुरुआत में सभी छात्राओं के कथन लेने के साथ-साथ क्लास में लगे वीडियो कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

आरोपी शिक्षक का नाम जितेंद्र वर्मा है, जो गणित पढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक पालक ने स्कूल प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को भी आवेदन दिया है। पालकों ने उक्त शिक्षक पर प्रकरण दर्ज किए जाने सहित शासकीय सेवा से निलंबित करने की मांग की है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि जांच कमेटी ने जांच कर ली है। रिपोर्ट भी आ चुकी है, रिपोर्ट का पूरा अध्ययन करने के बाद संबंधित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें