उज्जैन में महिला का बेहोश होने तक यातना देने का मामला सामने आया है।
- फोटो : AI
पूजा-पाठ और शरीर से कथित प्रेत आत्मा निकालने के नाम पर उज्जैन के खाचरोद में प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है, जिसमें महिला को आठ लोगों ने दोनों हाथ और सिर को गर्म सिक्के से जला दिया। यह क्रूरता इतनी भयानक थी कि महिला दर्द सहते हुए बेहोश हो गई थी। घटना 29 सितंबर की है। इस घटना के 8 दिन बाद महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। इस को लेकर टीआई लीला सोलंकी ने महिला की रिपोर्ट पर कार्रवाई की है। आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है जिसमें से तीन को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, उज्जैन के जूना सोमवारिया में रहने वाली उर्मिला की शादी गौतमपुरा में हुई थी। उर्मिला कई दिनों से बीमार चल रही थी। उसे कई बार डॉक्टर को दिखाया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा तो उर्मिला की मां को पता चला कि खाचरोद के पास एक गांव में महिला को माता आती है और नवरात्रि में माता के आशीर्वाद से शरीर की बुरी आत्मा से छुटकारा मिल जाएगा। इससे बेटी की तबीयत ठीक हो जाएगा।
ये भी पढ़ें-
इंजेक्शन लगाने के बाद चार साल के बच्चे की मौत, परिजनों का डॉक्टर-लैब संचालक पर लापरवाही का आरोप
जंजीरों से पीटा, शरीर को दागा
नवरात्रि की सप्तमी के दिन उर्मिला अपनी मां और परिवार के दो लोगों के साथ श्रीवच्छ पहुंची। यहां पर उर्मिला की मां को बाहर रोककर परिवार के दो लोग सहित आठ लोगों ने महिला को अकेले कमरे में ले जाकर पहले जंजीरों से पीटा और फिर बांधकर उसके दोनों हाथ पर रुई की बत्ती को घी में लगाकर जला दिया। यहां भी कहानी खत्म नहीं हुई, बत्ती को तब तक जलाकर रखा तब तक उससे हथेली नहीं जल गई। इसके बाद महिला के सिर पर गर्म सिक्के को चिपकाया। इससे महिला के सिर की चमड़ी निकल गई। इस असहनीय पीड़ा के कारण उर्मिला बेहोश हो गई।
आठ लोगों पर मामला दर्ज
इस घटना के करीब 10 दिनों के बाद उर्मिला अपने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची। यहां टीआई भी महिला के हाथ और सिर को देखकर हैरान रह गई। उन्होंने तत्काल मामले की जांच के लिए खाचरौद थाने पर संपर्क किया। टीआई को पता चला श्रीवच्छ गांव में सुधा बाई इस तरह का पूजन-पाठ और टोटके करती है। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें चार लोग पीड़िता के परिवार के लोग हैं।