फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: चल रही थी वाहन चेकिंग, पुलिस ने आयशर की तिरपाल हटवाई तो दिखी मवेशियों की हड्डी व कंकाल

Mon, 22 Apr 2024 01:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: माकड़ोन थाना क्षेत्र के ढाबला हर्दू में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मवेशियों की हड्डी व कंकाल से भरा आयशर जब्त किया है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने आयशर की तिरपाल हटवाकर देखा तो उसमें हड्डी भरी हुई थी। ट्रक से बड़ी मात्रा में गाय की हड्डिया और शराब पकड़ाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
आयशर वाहन में मिला मवेशियों की हड्डी व कंकाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसडीओपी भविष्य भास्कर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर वाहनों की जांच की जा रही है। उज्जैन जिले के ग्राम ढाबला हर्दू थाना माकडोन को सूचना मिली थी कि हड्डिया व मांस भरी आयशर गाड़ी आगर की ओर से आ रही है। जिस पर पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए आगर तरफ से आने वाले वाहनों को रोककर चेकिंग की तो एक आयशर गाड़ी MP 09 GF 3984 जिसमें गाय बैल व अन्य पशु की हड्डियां मांस भरी हुई थी। गाड़ी में से मांस की और शराब की गंध आ रही थी। आयशर के पीछे खोलकर चेक करते हुए पाया कि 60 लीटर वाली केन को खोलकर चेक करने पर उसमें कच्ची हाथ भट्टी की शराब भरी होना पाई गयी।

इनके खिलाफ हुआ प्रकरण दर्ज

विज्ञापन

मामले मे पुलिस ने आरोपी मोहम्मद पिता मेहराज खान उम्र 34 साल निवासी 30 तालाब चौक खरगौन तथा प्रेमलाल पिता मदन लाल उम्र 35 साल निवासी लक्ष्मणपुरा कालिका मंदिर के पास आगर मालवा का होना बताया, पुलिस ने आयशर गाड़ी के मालिक को भी आरोपी बनाया है।

ग्रामीणों ने वाहन में की तोड़फोड़
वाहन में पशुओं की कंकाल भरे होने की जानकारी के बाद हिंदूवादी संगठन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था। पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात कर जाम खुलवाया गया। जिसके बाद अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वाहन में तोड़फोड़ करने के कारण क्रेन की मदद से आयशर वाहन को थाने की ओर रवाना किया गया। चालक से पूछने पर बताया बताया गया कि गाड़ी मालिक रोशन खान पिता नौशाद खान निवासी काजीपुरा खरगोन की है जो आगर से पशुओं के कंकाल लोडकर कर मगरिया खरगोन में स्थित हड्डी फैक्ट्री गुलशन इंडस्ट्री, जिसका मालिक वाहन मालिक का बड़ा भाई इमरान पिता नौशाद खान है के यहां ले जाए जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें