फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाल: पत्नी संग बाबा के दरबार पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, राहुल गांधी पर साधा निशाना

Fri, 30 Oct 2026 05:34 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

भाजपा के मध्य प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने गुरुवार को पत्नी के साथ उज्जैन पहुंचकर महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और संगठन की सफलता के लिए प्रार्थना की। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि वे मंदिर में राजनीति करने नहीं आए हैं और संगठन की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे। 
विज्ञापन
पत्नी संग बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब गुरुवार को पत्नी के साथ उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और पार्टी संगठन की सफलता के लिए बाबा महाकाल से आशीर्वाद मांगा।

विज्ञापन


उज्जैन पहुंचने पर सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे पत्नी के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। इस दौरान स्थानीय सांसद, जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कलयुग की सावित्री: करवाचौथ पर पति की जान बचाने के लिए व्रत में जहरीले सांप से भिड़ी पत्नी, पटक-पटककर ले ली जान
विज्ञापन


दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में बिप्लब देब ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आना सभी का सौभाग्य है। वे पहले भी दो बार उज्जैन आ चुके हैं, लेकिन मध्य प्रदेश प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद संगठन के लिहाज से यह उनकी पहली यात्रा है। उन्होंने उज्जैन को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नगरी बताते हुए कहा कि वे सभी के मंगल और प्रदेश की प्रगति के लिए आशीर्वाद लेने आए हैं।
विज्ञापन


इंदौर में आयोजित कार्यक्रमों और राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "मैं कोई राहुल गांधी नहीं हूं, जो हर बात पर राजनीति करूं। मैं मंदिर में राजनीति करने नहीं आया हूं।" उन्होंने कहा कि वे सभी के साथ मिलकर पूरी निष्ठा और समर्पण से संगठन की जिम्मेदारी निभाएंगे।

 

पत्नी संग बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें