फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: उज्जैन में जर्जर मकान गिरने से मां की मौके पर ही मौत, बेटा गंभीर रूप से हुआ घायल

Tue, 30 Jul 2024 09:35 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मां और बेटा इस मकान में काफी समय से किराए पर रह रहे थे। मकान मालिक ने कुछ समय पहले ही उन्हें जर्जर हो चुके मकान को खाली करने के लिए कहा था, लेकिन वे ऐसा कर पाते इससे पहले ही यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
उज्जैन में बड़ा हादसा.... जर्जर मकान गिरने से माँ की मौत, बेटा गंभीर घायल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में सोमवार की शाम तोपखाना क्षेत्र में एक जर्जर मकान की छत गिर गई। हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि घर में बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद तुरंत क्षेत्रवासियों की सहायता से महिला और युवक को अस्पताल ले जाया गया। यहां, जांच के बाद डॉ विजय मरमट ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


मामला खाना खाराकुआं का है, जिसमें तोपखाना क्षेत्र में रहने वाली रहीसा बी पति स्व खुर्शीद खान नागोरी उम्र 50 वर्ष घर में कुछ काम कर रही थी। उनका बेटा हैदर नागोरी भी घर पर था, अचानक मकान की छत जो गार्ड फर्शी की बनी हुई थी भर भराकर गिर पड़ी। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हैदर घायल हो गया। जानकारी लगते ही खाराकुआं थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

बताया जाता है कि इस मकान में रहीसा और उनके पुत्र हैदर काफी समय से किराए पर रह रहे थे। मकान मालिक ने कुछ समय पहले ही रहीसा और उनके बेटे हैदर को जर्जर मकान खाली करने के लिए कहा था, लेकिन वे मकान खाली कर पाते इसके पहले ही यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी लगते हैं नगर निगम की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


गार्डर फर्शी गिरने से हुआ हादसा
रहीसा बी की मौत आखिर किस कारण से हुई यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा। लेकिन, कुछ लोगों ने बताया कि मकान की छत गिरने से रहीसा बी गार्डर फर्शी के मलबे में दब गई थीं, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 

 हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें