फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: सर्प से सजे बाबा महाकाल....ऐसा हुआ श्रृंगार कि देखते ही रह गए श्रद्धालु

Wed, 05 Jun 2024 08:39 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि चतुर्दशी तिथि व बुधवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का सर्प से कुछ ऐसा श्रंगार किया गया कि सभी श्रद्धालु देखते रह गए। इस दौरान त्रिपुंड लगाकर, रुद्राक्ष की माला पहनाकर पूजन सामग्री से बाबा महाकाल को श्रृंगारित किया गया।
विज्ञापन
सर्प से सजे बाबा महाकाल....ऐसा श्रंगार हुआ कि सभी श्रद्धालु देखते ही रह गए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई।
विज्ञापन


आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि चतुर्दशी तिथि व बुधवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का सर्प से कुछ ऐसा श्रंगार किया गया कि सभी श्रद्धालु देखते रह गए। इस दौरान त्रिपुंड लगाकर, रुद्राक्ष की माला पहनाकर पूजन सामग्री से बाबा महाकाल को श्रृंगारित किया गया। इसके बाद कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई और भोग लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें