फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: मोहर्रम जुलूस उपद्रव केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 9 पर शिकंजा

Mon, 29 Jun 2026 09:35 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने फरार पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब तक नौ आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस रिमांड पर पूछताछ कर साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच करेगी।

विज्ञापन
ऐसे निकाला गया जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान प्रेम उर्फ पुत्ती के घर पर आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार (29 जून) को फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या नौ हो गई है।

विज्ञापन


क्या है मामला?
23 जून 2026 को बड़नगर में मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। आरोप है कि हुसैनी अखाड़ा, अंजुम मोहल्ला की ओर से पारंपरिक प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने प्रेम उर्फ पुत्ती के घर के बाहर आगजनी और तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।

पढ़ें: बालाघाट में सराफा व्यापारी पर जानलेवा हमला कर नौ लाख की डकैती, आठ बदमाशों ने घेरकर की वारदात

पहले चार आरोपी हो चुके थे गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 383/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पहले चरण में अखाड़ा उस्ताद शाकिर पिता गफूर, तस्लीम पिता निसार, अखाड़ा संचालक गोपाल पिता ओमप्रकाश सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

एसपी के निर्देश पर चला सर्च ऑपरेशन
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करणदयाल सिंह और एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमलेश सिंघार के नेतृत्व में पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी अभियान के दौरान पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

रिमांड पर होगी पूछताछ
पुलिस सभी नए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पूछताछ के दौरान आगजनी की साजिश, अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने से जुड़े पहलुओं की जांच की जाएगी।

निष्पक्ष जांच का दावा
उज्जैन पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच जारी है। घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि जिले में उपद्रव और अवैध गतिविधियों के प्रति पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें