फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बद से बदतर स्थिति में प्रीति नगर कॉलोनी, रहवासी बोले- गंभीर बीमारियों का बढ़ता जा रहा खतरा

Tue, 12 Dec 2023 09:37 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: शहर के आगर रोड पर एक कॉलोनी के हजारों रहवासी इन दिनों अपना जीवन काला पानी की सजा की तरह भुगत रहे हैं। दरअसल, इस कॉलोनी के अंदर ड्रेनेज सिस्टम और नालियां नहीं है। इस कारण वर्षों से कॉलोनी का गंदा पानी कॉलोनी के बीच में ही खाली पड़े प्लाटों पर इकट्ठा होने लगा।
विज्ञापन
बद से बदतर स्थिति में प्रीति नगर कॉलोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन की प्रीति नगर कॉलोनी का हाल दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है। अब तो हालत यह है कि यह पानी घरों के सामने ही जमा होने लगा है। उज्जैन के आगर रोड स्थित वार्ड क्रमांक 17 के रहवासी बताते हैं कि यह कॉलोनी पहले अवैध बसाई गई थी, लेकिन 2016 में इस कॉलोनी को वैध कर नगर निगम को सौंपा गया।

विज्ञापन


हजारों मच्छर घरों के अंदर घुसते
इसके बाद भी इस कॉलोनी की और कोई ध्यान नहीं दिया जाता। गंदगी से भरे पानी जिसमें हजारों मच्छर प्रतिदिन घरों के अंदर घुसते हैं। खराब और बदबूदार पानी से कई गंभीर बीमारियां कॉलोनी में पनप रही है। लेकिन इस और ध्यान देने वाला कोई नहीं है। शहर के मध्य नगर निगम सीमा की यह कॉलोनी जिसमें यहां के रहवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें