फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Mahakal: भक्तों के लिए श्रावण में जल्दी जागेंगे बाबा महाकाल, जान लीजिए महाकाल मंदिर के पट खुलने का समय

Wed, 10 Jul 2024 03:28 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

धार्मिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल भी अपनी नींद का त्याग करते हैं और श्रावण मास में बाबा महाकाल सोमवार के दिन जहां प्रातः 2:30 बजे जागते हैं। वहीं, सप्ताह के अन्य दिनों में प्रातः तीन बजे भक्तों को दर्शन देते हैं।
विज्ञापन
भक्तों के लिए श्रावण मे जल्दी जागेंगे बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब तक आपने देखा होगा कि विशेष माह और पर्व पर भक्त अपनी श्रद्धा का प्रदर्शन करते हैं। कोई उपवास करता है तो कोई कावड़ यात्रा निकालकर नंगे पैर चलता है। लेकिन बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि भक्तों के लिए धार्मिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल भी अपनी नींद का त्याग करते हैं और श्रावण मास में बाबा महाकाल सोमवार के दिन जहां प्रातः 2:30 बजे जागते हैं। वहीं, सप्ताह के अन्य दिनों में प्रातः 3:00 बजे भक्तों को दर्शन देते हैं।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश गुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास धूमधाम से तो मनाया ही जाता है। लेकिन इस माह में बाबा महाकाल अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए हर माह की अपेक्षा लगभग एक घंटा पहले जागते हैं। आपने बताया कि इस माह श्रावण मास की शुरुआत 22 जुलाई 2024 सोमवार से हो रही है। इस दिन सुबह बाबा महाकाल भक्तों के लिए प्रातः 2:30 बजे जागेंगे। प्रत्येक सोमवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती प्रातः 2:30 बजे शुरू होगी, जो की 4:30 बजे तक चलेगी। उसके बाद मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती प्रातः 3 बजे से 5 बजे तक होगी।



इस व्यवस्था के साथ ही मंदिर में श्रावण मास पर भस्म आरती के दर्शन अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को हो इसीलिए श्रावण भादो मास में भस्म आरती के दौरान श्रद्धालुओं को कार्तिक मंडपम की आखिरी तीन पंक्तियों से चलित भस्म आरती के रूप में बाबा महाकाल के दर्शन कर पाएंगे। जहां से वे श्रद्धालु भी बाबा महाकाल की भस्म आरती के चलित रूप से दर्शन कर पाएंगे, जिन्हें भस्म आरती की परमिशन नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन


इस वर्ष निकलेगी बाबा महाकाल की इतनी सवारी
श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारियों के क्रम में प्रथम सवारी 22 जुलाई, द्वितीय सवारी 29 जुलाई, तृतीय सवारी पांच अगस्त, चतुर्थ सवारी 12 अगस्त, पंचम सवारी 19 अगस्त को श्रावण मास में निकाली जायेगी। इसी तरह भादौ मास में षष्टम सवारी 26 अगस्त तथा शाही सवारी दो सितम्बर को निकाली जायेगी।

सवारी के लिए अधिकारियों ने भी किया था निरीक्षण
श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी को लेकर प्रशासनिक अमला भी तैयार हो चुका है कुछ दिनों पहले श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने भी सवारी मार्ग का दौरा करने के साथ ही सवारी के लिए उचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए थे। अधिकारी सवारी मार्ग के साथ ही श्री महाकालेश्वर मंदिर भी पहुंचे थे जहां उन्होंने सभा मंडप में होने वाले पूजन अर्चन की जानकारी पुजारी और पुरोहितों से ली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें