महाकालेश्वर मंदिर में होली खेलते श्रद्धालु (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पुजारी-पुरोहित खेलते हैं होली
महाकाल मंदिर में रंगपंचमी 12 मार्च 2023, रविवार के दिन बाबा महाकाल को टेसू के फूलों से तैयार किए जाने वाले रंग से होली खिलाई जाएगी।
पुजारी अभिषेक शर्मा (बाला गुरु) ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी करीब तीन क्विंटल टेसू के फूल लाकर मंदिर प्रांगण में रंग तैयार किया जाएगा। इसी से बाबा को सुबह रंग-गुलाल पिचकारी से श्रद्धालुओं पर डाला जाएगा। पुजारी-पुरोहित भी एक-दूसरे को रंग लगाएंगे।