फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Mahakal Ujjain: सांसद शांभवी चौधरी पहुंचीं उज्जैन, किए बाबा महाकाल के दर्शन

Sat, 22 Jun 2024 07:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

देश की सबसे कम उम्र की सांसद शांभवी चौधरी उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आई। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, जय श्री महाकाल।
विज्ञापन
सांसद शांभवी चौधरी पहुंचीं उज्जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18वीं लोकसभा में बिहार के समस्तीपुर का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की सांसद शांभवी चौधरी शनिवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने भगवान का विशेष पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


वैसे तो सांसद शांभवी चौधरी पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने आई थी। लेकिन यहां बाबा महाकाल की पूजा अर्चना देखकर वह भाव विभोर हो गई। उन्होंने पहले चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद भगवान को जल अर्पित करने के साथ ही उनका आशीर्वाद भी लिया। बताया जाता है कि चांदी द्वार के बाद आप नंदी हॉल में भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दी और नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कहीं।

पूजन विधि को देखा और पंडितों से ली जानकारी
बताया जाता है कि सांसद शांभवी चौधरी ने बाबा महाकाल के दर्शन तो किए ही, लेकिन इस दौरान वह भगवान के पूजन अर्चन से संबंधित हर विधि को देखती रही। उन्होंने भगवान के पूजन दर्शन अभिषेक के साथ ही उन्हें किए जाने वाले भस्म लेपन के बारे में भी यहां के पुजारी से जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें