फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: CM योगी के मंत्री ने उज्जैन आकर लिया आशीर्वाद, बाबा महाकाल को दिया प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण

Mon, 16 Dec 2024 02:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: प्रयागराज महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग मंत्री स्वतंत्र देवसिंह एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर उन्हें प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण दिया। 
 
विज्ञापन
मंत्री स्वतंत्र देवसिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से होने वाला महाकुंभ पर्व निर्विघ्न रूप से संपन्न हो जाए। इस कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के सभी कष्टों का निदान हो और बाबा महाकाल स्वयं इस महाकुंभ में पधारकर सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान करें, कुछ ऐसी ही कामना लेकर

उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग मंत्री स्वतंत्र देवसिंह एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने अपने हाथों से बाबा महाकाल के लिए निमंत्रण पत्र लिखा और महाराजाधिराज महाकाल महाराज को इस कुंभ के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने दोनों ही मंत्रियों का स्वागत सम्मान कर उन्हें बाबा महाकाल की प्रसादी भेंट की। 

विज्ञापन

बाबा महाकाल को प्रयागराज महाकुंभ जो कि 13 जनवरी से 26 जनवरी 2025 तक उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाला है, उसका निमंत्रण देने के बाद जलशक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग मंत्री स्वतंत्र देवसिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के द्वारा यह भव्य महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है, जोकि इस बार और भी भव्य और दिव्य रहेगा।

इस महाकुंभ में सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री व राज्यपाल शामिल हो इसी कामना के साथ इन्हें तो हम निमंत्रण दे ही रहे हैं, लेकिन इसके पहले हमने कालों के काल बाबा महाकाल को महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया है, क्योंकि बिना प्रभु के यह महाकुंभ सफल नहीं हो सकता। महाकाल स्वयं राजा है, इसीलिए उन्हें हम निमंत्रण देने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें