फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल, उपमुख्यमंत्री परिवार के साथ पहुंचे दर्शन करने, कहा- जय श्री महाकाल

Thu, 06 Mar 2025 07:27 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल, उपमुख्यमंत्री परिवार के साथ पहुंचे दर्शन करने, कहा - जय श्री महाकाल
विज्ञापन

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में कालों के काल बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान पूजन सामग्री से शृंगारित हुए, इस दौरान उनका विशेष स्वरूप में शृंगार किया गया। इसका लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया। श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप मे शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल को रुद्राक्ष की माला अर्पित की गई। इस शृंगार के बाद फिर उन्होंने भस्म रमाई। इसके बाद भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए।

विज्ञापन



विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि गुरुवार पर बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया और प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का पूजन सामग्री से आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर इस शृंगार के दर्शन किए और जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। इसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।

उन्होंने बताया कि आज मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन- पूजन किए। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उपप्रशासक एस.एन. सोनी व सिम्मी यादव द्वारा श्री देवड़ा का सम्मान किया गया। 

भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल, उपमुख्यमंत्री परिवार के साथ पहुंचे दर्शन करने, कहा - जय श्री महाकाल

 

भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल, उपमुख्यमंत्री परिवार के साथ पहुंचे दर्शन करने, कहा - जय श्री महाकाल

 

भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल, उपमुख्यमंत्री परिवार के साथ पहुंचे दर्शन करने, कहा - जय श्री महाकाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें