फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम यादव को दिखा फुटपाथ पर सोए लोगों का दर्द, उज्जैन पहुंचते ही जरूरतमंदों को किए कंबल वितरण

Sat, 13 Jan 2024 03:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार रात 12 बजे उज्जैन पहुंचे। सर्किट हाउस पर कुछ देर रुकने के बाद वे चामुंडा माता चौराहा पहुंचे। यहां उन्होंने फुटपाथ पर खुले में सोने वाले जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
कंबल वितरित करते सीएम यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के मुखिया मोहन यादव शुक्रवार देर रात उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चामुंडा माता चौराहा पर पहुंचकर फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कंबल वितरित किए। इसके बाद वे रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड भी पहुंचे, यहां भी उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

विज्ञापन


मीडिया से चर्चा में सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सुबह मैं दिल्ली में था। राजनाथ सिंह जी के साथ हम हरिद्वार गए। वहां से देहरादून गए और इंदौर होते हुए मैं उज्जैन आया हूं। मुझे इस बात का संतोष है कि हमने वहां साधु-संतों को 2028 के कुंभ के लिए आमंत्रण दिया है। इतना ही नहीं हमने उनसे ये भी कहा कि आप सब उज्जैन आइए, हम अच्छे से सिंहस्थ का आयोजन करेंगे।

कोशिश करेंगे सभी रैन बसेरों में सोए
मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि विकास के कामों को लेकर हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। नई सरकार के गठन के साथ हम शिवराज सिंह चौहान के कामों को आगे बढ़ाते चल रहे हैं। रात के समय ठंड का माहौल है और ऐसे में यदि गरीब भाई-बहन फुटपाथ पर सोए हुए हैं, तो उनकी मदद कर रहे हैं। कोशिश करेंगे कि सभी रैन बसेरों में सोए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें