फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: हो गई घोषणा.....संजय अग्रवाल बने भाजपा के नगर जिलाध्यक्ष, जानिए अब तक किन-किन पदों पर रहे

Sun, 12 Jan 2025 10:34 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बड़े इंतजार के बाद भाजपा ने उज्जैन जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। भाजपा ने संजय अग्रवाल को इस पद पर नियुक्त किया है। अग्रवाल राजनीति की लंबी पारी खेल चुके हैं। 
विज्ञापन
उज्जैन में भाजपा के जिला अध्यक्ष बने संजय अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के संगठन चुनाव वर्ष 2024 मे प्रदेश चुनाव अधिकारी, विवेक शेजवलकर की सहमति से संजय अग्रवाल को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।

विज्ञापन


श्यामसुन्दर शर्मा जिला चुनाव अधिकारी जिला-उज्जैन नगर ने बताया कि संजय अग्रवाल ने स्नातक (बी.कॉम) तक्षशिक्षा ग्रहण करने के साथ ही वे दाल, बेसन के व्यापारी भी हैं। वे वर्तमान में नगर जिला महामंत्री थे। इसके साथ ही अब तक अध्यक्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद माधव कॉलेज इकाई, नगर कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला महामंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा अग्रवाल ने भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ, जिलाध्यक्ष, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ, नगर मंत्री, भाजपा, नगर उपाध्यक्ष, भाजपा, बाल्यकाल से स्वयंसेवक, पूर्व अध्यक्ष, दौलतगंज व्यापारी एसोसिएशन (6वर्ष), पूर्व सचिव, दौलतगंज व्यापारी एसोसिएशन (4वर्ष) का दायित्व भी निर्वहन किया है। संजय अग्रवाल ने पूर्व विधायक प्रतिनिधि, उद्योग विभाग, पूर्व अध्यक्ष, झोन चैयरमैन, रीजन चैयरमैन, डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरार, लायंस क्लब क्लासिक, राजनीतिक व सामाजिक आंदालनों में सहभागिता करने के साथ ही अन्य कई दायित्वों का निर्वहन किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


 

संजय अग्रवाल

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें