फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: उज्जैन आए रणबीर-आलिया नहीं कर पाए महाकाल के दर्शन, बीफ वाले बयान पर बजरंग दल का हंगामा

Wed, 07 Sep 2022 03:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन पुलिस सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली, जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर महाकाल मंदिर पहुंचने वाले थे। तब ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार हंगामा किया। इस दौरान आलिया, रणबीर और आर्यन तीनों को उज्जैन कलेक्टर के घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
1 of 3
बाबा महाकाल के दर्शन नहीं कर सके रणबीर आलिया - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मंगलवार शाम को महाकाल मंदिर के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। लेकिन उन्हें बिना दर्शन किए ही मंदिर से वापस लौटना पड़ा। सिर्फ फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल के दर्शन कर सके। दरअसल आलिया-रणबीर और आयान मुखर्जी के आने से पहले ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर के मुख्य और VVIP शंख द्वार पर जोरदार हंगामा कर दिया था, जिसके बाद रणबीर-आलिया और अयान मुखर्जी तीनों को उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के घर पहुंचना पड़ा।

 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रणबीर कपूर के 10 साल पुराने बीफ वाले बयान पर हंगामा किया - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदू संगठन के कार्यकर्ता रणबीर और आलिया को काले झंडे दिखाने के इरादे से पहुंचे थे। हालांकि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना था कि रणबीर कपूर खुद बता चुके हैं कि वे बीफ खाते हैं। ऐसे में बीफ खाने वालों को मंदिर में कैसे प्रवेश दिया जा रहा है, प्रशासन को जवाब देना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को खदेड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, स्टार कपल शाम 6:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन के लिए रवाना हुआ था। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगने आए थे। फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी उनके साथ थे। कपल ने उज्जैन पहुंचने से पहले एक वीडियो जारी कर आने की जानकारी भी दी थी। आलिया और रणबीर ने लंबे रिलेशन के बाद इसी साल 14 अप्रैल को शादी की थी। जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पैरेंट्स बनने वाले हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें