फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल समेत कृषि कानूनों को वापस करने की मांग करने वालों को इनके बारे में कुछ नहीं पता: कृषिमंत्री

Sun, 14 Feb 2021 03:51 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उज्जैन
विज्ञापन
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, जो लोग कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं, वे इनके बारे में कुछ जानते तक नहीं हैं। चाहे राहुल गांधी हो या राजनीतिक दलों के लोगों को इन कानूनों से कुछ लेना देना नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां तक किसान आंदोलन का सवाल है तो सरकार किसानों के साथ चर्चा कर रही है ताकि उन्हें बेहतर प्रस्ताव दिया जा सके। जब वह अपना मत देंगे तो हम चर्चा को आगे बढ़ाएंगे। 

तोमर ने उज्जैन में भाजपा विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम से इतर कहा, मैं राहुल को कहना चाहता हूं कि जो वंशवाद की राजनीति करते हैं, उन्हें किसी पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। यहां तक कि कांग्रेस पार्टी भी अपने नेता को गंभीरता से नहीं लेती। उनके नेतृत्व में कांग्रेस तीन गुना गति से गिर रही है, जो चिंता का विषय है। एक कमजोर विपक्ष लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें