फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: जहर गटक कर युवक बोला- पिंकी से परेशान हूं, मर जाऊं तो वीडियो वायरल कर उसे सजा दिलवाना, जानें मामला

Fri, 20 Sep 2024 04:55 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पिंकी, उसकी मां और उसके भाई लगातार छह लाख रुपये को लेकर मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं। उनका कहना है कि या तो हमें छह लाख दो या फिर जेल जाने को तैयार रहो। जानें क्या है उज्जैन का ये पूरा मामला...
विज्ञापन
घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिंकी, उसकी मां और उसके भाई लगातार छह लाख रुपये को लेकर मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं। उनका कहना है कि या तो हमें छह लाख दो या फिर जेल जाने को तैयार रहो। अधिकारी, पत्रकार और सभी से हमारे अच्छे संबंध हैं। अब अगर तुम बचना चाहते हो तो मौत ही तुम्हें हमसे बचा सकती है। कुछ ऐसी ही बातें सुसाइड नोट में लिखने और इसका वीडियो बनाने के बाद एक युवक ने उज्जैन में स्थित जीरो पॉइंट ब्रिज से इसे अपनी पत्नी और परिवार के लोगों को भेजा और उसके बाद जहरीला पदार्थ गटक लिया। वीडियो देखते ही तुरंत परिवार के लोग ब्रिज पर पहुंचे और घायल अवस्था में युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


यह कोई फिल्म का सीन नहीं, बल्कि गुरुवार देर रात घटित हुआ एक घटनाक्रम है, जिसमें अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी में रहने वाले रामचरण जाटव उम्र 40 साल ने पिंकी नामक एक महिला की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया था। रामचरण ने जहरीला पदार्थ खाने के पहले पत्नी चमन जाटव और परिजनों को इससे संबंधित वीडियो भेजा था, जिसमें बताया था कि वह पिंकी और उसके परिजनों की ब्लैकमेलिंग से परेशान हो चुका है, जिसके कारण ही उसने जहरीला पदार्थ खाया है। अगर उसे कुछ हो जाए तो इस वीडियो को वायरल कर देना और दोषियों को सजा जरूर दिलाना। इस मामले में एडिशनल एसपी नितेश भार्गव बताया कि रामचरण जाटव का इलाज अस्पताल में जारी है। तलाशी के दौरान उसके पास एक सुसाइड नोट और मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिसके आधार पर ब्लैकमेल करने वाली महिला की तलाश की जा रही है।

पत्नी समय पर नहीं पहुंचती तो हो जाती अनहोनी
बताया जाता है कि रामचरण ने जैसे ही जहर खाकर वीडियो पत्नी को सेंड किया। वैसे ही पत्नी ने इसे देखा और तुरंत पाटीदार ब्रिज पर पहुंच गई थी। जहां से उन्होंने तत्काल रामचरण को ऑटो में बिठाया और जिला चिकित्सालय पहुंच गई। अगर चमन सही समय पर ब्रिज पर नहीं पहुंचता तो रात को ही अनहोनी घटना घटित तो सकती थी।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में भी लिखी प्रताड़ना की बात
बताया जाता है कि रामचरण ने यह आत्मघाती कदम उठाने के पहले एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने लगभग 20 लाइन में प्रताड़ना की बात लिखी है। कुल मिलाकर रामचरण के मोबाइल से मिले वीडियो और सुसाइड नोट की जांच के साथ ही ब्लैकमेलिंग करने वाली महिला की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें