फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह-कटनी मार्ग पर यात्री बस आग में जलकर खाक, पन्ना जिले के रेपुरा थाना क्षेत्र की घटना

Fri, 20 Sep 2024 04:46 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

बस कंडक्टर द्वारा बताया कि गाड़ी में कुछ खराबी आने के कारण वह गर्म होती थी। गनीमत यह रही की बस में केवल दो सवारियां थी। इसलिए उन्हें समय पर बाहर निकाल लिया गया। 
विज्ञापन
बस से उठती आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह-कटनी मार्ग पर कुम्हारी के आगे रेपुरा थाना क्षेत्र में इंदौर से कटनी जा रही यात्री बस में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में पूरी बस आग की लपटों से घिर गई। सूचना मिलते ही रेपुरा और कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बहुत तेज थी और पूरी बस आग में जलकर खाक हो गई। गनीमत रही की बस में केवल दो यात्री सवार थे, जिन्हें समय पर बाहर निकाल लिया, केवल ड्राइवर आग में झुलसा है।

विज्ञापन


इस दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गई और जब आग शांत हुई तब यातयात चालू हुआ। जानकारी के अनुसार, इंदौर से कटनी जा रही यात्री बस में शुक्रवार दोपहर पन्ना जिले के रेपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुआंखेड़ा मोड़ पर अचानक आग लग गई और ड्राइवर साइड से आग लगना शुरू हुआ। जैसे ही आग लगी सड़क पर वाहन रुक गए। दोपहर दो बजे कुआंखेड़ा के पास बस का टायर फटने से आग लग गई। बस में सिर्फ दो ही यात्री सवार थे, जिनको स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। आग लगने के कारण बस का ड्राइवर मामूली रूप से झुलसा है।

सीना के पास झुलस गया, जिसे रैपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर अपनी गाड़ी से रैपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया। वहीं, रैपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव के द्वारा दमोह-कटनी रोड से आने-जाने वाली सभी गाड़ियों को किनारे खड़ा कराया गया, जिससे किसी प्रकार की कोई घटना घटित न हो पाए। बस कंडक्टर द्वारा बताया कि गाड़ी में कुछ खराबी आने के कारण वह गर्म होती थी। गनीमत यह रही की बस में केवल दो सवारियां थी, इसलिए उन्हें समय पर बाहर निकाल लिया गया। यदि बस भरी हुई होती तो बड़ी घटना हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें