फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: प्रदीप मिश्रा के शिव पुराण आयोजन पर प्रशासन की नजर, कलेक्टर-SP ने देखी व्यवस्थाएं, कमियों को दूर करने कहा

Thu, 30 Mar 2023 08:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में इस बार कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) के श्रीमुख से शिवमहापुराण का आयोजन 4 से 10 अप्रैल 2023 तक बड़नगर रोड उज्जैन में किया जाएगा।
विज्ञापन
कथा स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में आगामी 4 अप्रैल से 10 अप्रैल के मध्य सीहोर वाले पं. प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा मुल्लापुरा के ठीक पहले खाली स्थान पर आयोजित हो रही है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कथा स्थल का दौरा कर वहां की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मुल्लापुरा, उजड़खेड़ा हनुमान क्षेत्र, इन्दौर-उन्हेल बायपास के टोल नाके पास एवं बड़नगर रोड पर कुत्ता बावड़ी वाले क्षेत्र एवं कार्तिक मेला ग्राउण्ड का दौरा कर कथा में शामिल होने के लिये आ रहे श्रद्धालुओं के लिये पार्किंग की व्यवस्था के बारे में विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


नगर निगम करेगा व्यवस्था
पार्किंग स्थानों पर लाईट, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जायेगी। पार्किंग के लिये आवश्यक फ्लेक्स व संकेतक आदि की व्यवस्था भी नगर निगम करेगा। इस अवसर पर महापौर मुकेश टटवाल, एडीएम अनुकूल जैन, एएसपी अभिषेक आनन्द, एसडीएम राकेश शर्मा, अपर आयुक्त आदित्य नागर, उप पुलिस अधीक्षक एसपीएस राठौर, विशाल राजौरिया, प्रकाश शर्मा सहित आयोजन समिति के व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें