अभिनेत्री नयनतारा एवं अभिनेत्री लीला ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नयनतारा एवं अभिनेत्री श्रीलीला ने रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ प्राप्त किए। पूजन पुजारी आकाश गुरु एवं पं. आदेश गुरु द्वारा करवाया गया।
ये भी पढ़ें-
भस्म आरती में त्रिपुंड और बेल पत्र से सजे बाबा महाकाल, मंदिर परिसर मे गूंजा 'जय श्री महाकाल'
दक्षिण की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नयनतारा और श्रीलीला ने रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। अभिनेत्रियों ने गर्भगृह की देहरी से भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ प्राप्त किए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर पूजन भी किया। दर्शन के बाद, श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने अभिनेत्री नयनतारा और श्रीलीला का सम्मान किया। उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंट किया गया। महाकाल दर्शन के उपरांत, नयनतारा और श्रीलीला अपने परिवार के सदस्यों के साथ श्री चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचीं। वहां उन्होंने भगवान चिंतामन गणेश के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे एक विवाह समारोह के दौरान वर-वधू को शुभकामनाएं भी दीं। चिंतामन गणेश मंदिर समिति की ओर से अभिषेक शर्मा ने भी अभिनेत्रियों का सम्मान किया।
ये भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश में हर शादी का होगा पंजीयन, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग की पहल
सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्री नयनतारा
नयनतारा एक भारतीय अभिनेत्री और निर्माता हैं, जो तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। वे 2018 में फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 सूची में शामिल होने वाली एकमात्र दक्षिण भारतीय अभिनेत्री थीं। दो दशकों से अधिक के करियर के साथ, वह 75 से अधिक फिल्मों में दिखाई दी हैं और कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। जिनमें पांच फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण, एक तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, एक नंदी पुरस्कार और सात एसआईआईएमए पुरस्कार शामिल हैं। नयनतारा ने 2003 में मलयालम फिल्म मनस्सिनक्कारे से अपने अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने 2005 में अय्या के साथ तमिल सिनेमा में, 2006 में लक्ष्मी के साथ तेलुगु में और 2010 में सुपर के साथ कन्नड़ सिनेमा में शुरुआत की।
अभिनेत्री नयनतारा एवं अभिनेत्री लीला ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
अभिनेत्री नयनतारा ने चिंतामण गणेश मंदिर में वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया।
अभिनेत्री नयनतारा अपने परिजनों के साथ पहुंचीं महाकाल