फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंची अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, भस्म आरती में हुई शामिल

Mon, 04 Dec 2023 02:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: उज्जैन के महाकाल मंदिर में सोमवार को अभिनेत्री जाह्नवी कपूर पहुंची। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और दिव्य भस्म आरती में शामिल हुई। उनके दोस्त शिखर पहाड़िया और जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार भी मौजूद थे।
 
विज्ञापन
बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंची अभिनेत्री जाह्नवी कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध अभिनेत्री जाह्नवी कपूर सोमवार की सुबह बाबा महाकाल के दिव्य भस्म आरती के दर्शन करने उज्जैन पहुंची। जहां उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती का लाभ लिया। इस दौरान उनके साथ उनके दोस्त शिखर पहाड़िया और जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार भी मौजूद थे। जिन्होंने भी बाबा महाकाल के दर्शन कर अपने आपको कृतार्थ किया। 

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित रमण त्रिवेदी ने बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आज उज्जैन पहुंची थी। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान वह लगभग 2 घंटे तक आरती में शामिल रही और भोले शंभू भोलेनाथ के साथ इस भव्य आरती को निहारती नजर आई।

महाकाल को एक लोटा जल भी किया अर्पित
बता दें कि भस्म आरती के दौरान उन्होंने कई बार तालियां बजाई और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन भी दिखाई दी। इधर, पंडित रमण त्रिवेदी ने बताया कि बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन करने के बाद जाह्नवी कपूर ने अपने साथ आए मित्रों के साथ चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और पंडित के माध्यम से बाबा महाकाल को एक लोटा जल भी अर्पित करवाया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद जाह्नवी कपूर ने बताया कि में दूसरी बार बाबा महाकाल के दरबार में आई हूं। यहां आकर काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा मुझे बाबा महाकाल के दर्शन कर अच्छा अनुभव हो रहा है, दर्शन व्यवस्था काफी अच्छी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें