उज्जैन पहुंचीं अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी।
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री व टीवी सीरियल कलाकार हिमानी शिवपुरी रविवार दोपहर बाबा महाकाल की शरण मे पहुंचीं। बाबा के दर्शन किए और नंदी हॉल में बैठकर ॐ नमः शिवाय का जाप किया।
हिमानी शिवपुरी रविवार दोपहर महाकाल पहुंची थीं। उन्होंने गर्भगृह के द्वार पर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। हिमानी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बहुत अच्छे दर्शन हुए हैं। सब और खुशहाली हो सब खुश रहें यही मनोकामना की है।
हिमानी पीले रंग की साड़ी में अपने साधारण अंदाज में खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने मीडिया से यह भी कहा गर्भगृह के अंदर दर्शन नहीं हो सके। अगली बार फिर आऊंगी। यहां आना मतलब जीवन सफल होना धन्य होना है। मैं प्रभु की बहुत आभारी हूं। हिमानी ने मंदिर परिसर में भगवन गणेश, राधा कृष्ण के भी दर्शन लाभ लिए।