महाकाल दर्शन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते फिल्म मेकर
बाबा महाकाल के आशीर्वाद के बिना हमारा कोई काम सफल नहीं हो सकता। यही कारण है कि हम अपनी आने वाली फिल्म द सीक्रेट ऑफ देवकाली की सफलता के लिए बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने धार्मिक नगरी उज्जैन आए हैं। आज हमने बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद लिया है। इसके बाद हम दतिया में मां पीतांबरा का आशीर्वाद लेंगे और उसके बाद अयोध्या में भगवान श्री राम की कुलदेवी काली के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे। यह बात द सीक्रेट ऑफ़ देवकाली फिल्म के मुख्य अभिनेता और निर्देशक नीरज चौहान और शिवम मिश्रा, ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन ने मीडिया से कही।
फिल्म अभिनेता नीरज चौहान ने बताया कि यह फिल्म 25 साल पहले हिरण को मार कर दफनाने के बाद मिले श्राप की एक कहानी है। इस फिल्म के माध्यम से हमने सभी को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि हमें प्रकृति और पशुओं से प्रेम करना चाहिए। फिल्म में सनातन धर्म को बढ़ावा देने के साथ ही सनातनियों के देवी देवताओं को भी प्रदर्शित किया गया है, क्योंकि फिल्म के माध्यम से हम अपना संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकते हैं। इसीलिए इस विषय पर फिल्म बनाई गई है। प्रकृति और पशुओं पर आधारित इस फिल्म का नाम द सीक्रेट ऑफ देव काली क्यों रखा गया, इस पर निर्देशक चौहान ने बताया कि प्रभु श्री राम की कुलदेवी का मंदिर इस जंगल में है। जहां हिरण के साथ हुई एक घटना को देखकर मुझे यह फिल्म बनाने की प्रेरणा मिली थी। इस जंगल के सभी लोग देव काली की पूजा करते हैं ताकि माता उनकी रक्षा कर सकें। इसीलिए इस फिल्म का नाम द सीक्रेट ऑफ देवकाली रखा गया है।
ये भी पढ़ें-
धार्मिक नगरी में बंद हो गईं शराब दुकानें, वर्षों से परेशान महिला बोली-इन्हें मेरे महादेव ने हटाया
फिल्मों में जो अश्लीलता दिखाई जा रही है वह हमारे विचारों को कर रही खराब
स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर शिवम मिश्रा ने बताया कि यज्ञ में अनेक प्रकार की आहुतियां तो दी जाती हैं, लेकिन विचारों को स्वच्छ रखने का प्रयास हमें स्वयं करना होता है। आज के समय में सोशल मीडिया पर सिर्फ एक लाइक और कमेंट के लिए लोग अपने संस्कारों को छोड़कर नग्न होते जा रहे हैं। बॉलीवुड में जो अश्लीलता दिखाई जा रही है वह हमारे संस्कारों और विचारों को खराब करने का प्रयास कर रही है। काफी समय से आवश्यकता थी कि कोई ऐसी फिल्म बने जो हमारी बुद्धि को शुद्ध करे। यह फिल्म कुछ ऐसी ही है। इससे सभी को प्रकृति की सुरक्षा के साथ हमारे धर्म की रक्षा का भी एक आम संदेश देती है। आपने कहा कि इस फिल्मों को टैक्स फ्री किया जाए इसके लिए भी हम प्रयास करने में जुड़े हुए हैं।
ये भी पढ़ें-
भस्म आरती में चंद्र, मुकुट और कुंडल पहनकर सजे बाबा महाकाल, चढ़ाए गए 1250 किलो हापुस आम
बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद
आज सुबह जब यह टीम विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची तो बैरिकेड्स से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और फिल्म की सफलता की कामना की। फिल्म के मुख्य अभिनेता से लेकर पूरी टीम बाबा महाकाल की भक्ति में लिए नजर आई, जिन्होंने जय श्री महाकाल के साथ अपने मस्तक पर तिलक लगाया और बाबा महाकाल के सेनापति काल भैरव के मंदिर भी पहुंचे। उन्होंने पूजन अर्चन कर यहां भी काल भैरव का आशीर्वाद लिया।