फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महेश मांजरेकर पत्नी मेधा के साथ पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल और काल भैरव के किए दर्शन

Wed, 15 Oct 2025 08:02 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

फिल्म अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर पत्नी मेधा मांजरेकर के साथ धार्मिक यात्रा पर उज्जैन पहुँचे। इंदौर एयरपोर्ट से आगमन के बाद उन्होंने सबसे पहले काल भैरव मंदिर में माथा टेका और गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने देवी गढ़कालिका और फिर बाबा महाकाल मंदिर में दर्शन किए।
विज्ञापन
बाबा के दर्शन करते अभिनेता महेश मांजरेकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी अदाकारी और निर्देशन के लिए मशहूर फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने हस्ती महेश मांजरेकर पत्नी मेधा के साथ धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन



इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन पहुंचे महेश मांजरेकर ने सबसे पहले प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में माथा टेका। उन्होंने मंदिर में गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद, उन्होंने देवी गढ़कालिका के भी दर्शन किए। ओर फिर बाबा महाकाल मंदिर में उन्होंने नंदी हॉल में दर्शन किए और गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर पूजन किया। इस अवसर पर दोनों ने पारंपरिक रूप से नंदी जी के कान में अपनी मनोकामनाएं भी कहीं।

विज्ञापन


महाकाल के दर्शन के बाद, दंपति 51 शक्ति पीठों में से एक, माता हरसिद्धि के दरबार पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। यह पहली बार नहीं है जब महेश मांजरेकर ने उज्जैन के मंदिरों में आकर दर्शन किए हों। वह पहले भी कई बार महाकाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए उज्जैन आ चुके हैं।
विज्ञापन




पहले भी कई बार आ चुके हैं उज्जैन
अभिनेता और फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर परिवार के साथ पहले भी कई बार तीर्थ नगरी उज्जैन आ चुके हैं। जहां उन्होंने मंगलनाथ धाम में पूजन अनुष्ठान करवाया था। मांजरेकर के साथ उनके पुरोहित भी साथ थे। महेश ने मंगल ग्रह की दशा सुधारने के लिए मंगलनाथ मंदिर में महा मंगल का अनुष्ठान के साथ ही भात पूजन कराई थी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें