वैसे तो रोजाना ही सेलिब्रिटी विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में आकर उनका आशीर्वाद लेते हैं। लेकिन मंगलवार को अभिनेता गोविंदा की बेटी टीना आहूजा मंगल ग्रह की उत्पत्ति स्थल मंगलनाथ मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने भगवान का पूजन अर्चन कर उन्हें भात चढ़ाया और उसके बाद मंदिर में होने वाली विशेष कंकू पूजा भी की।
मंगलनाथ मंदिर के शासकीय पुजारी पंडित दीपेश दुबे ने बताया कि फिल्म अभिनेता गोविंदा भगवान मंगलनाथ के अनन्य भक्त हैं। उनकी बेटी टीना आहूजा भगवान मंगलनाथ की शांति है तो पूजन अर्चन करवाने के लिए मंदिर आई थी। जहां उन्होंने मंगलवार के विशेष दिन भगवान का पूजन अर्चन कर उन्हें भात चढ़ाया और उसके साथ ही अपनी उन्नति की कामना भी की। पंडित दीपेश गुरु के आचार्यत्व में हुए इस पूजन अर्चन के दौरान पंडित चिंटू गुरु व अन्य पुजारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने पूजन अर्चन के दौरान विशेष मंत्रोच्चार किया।
'सेकेंड हैंड हसबैंड' फिल्म से की थी करियर की शुरुआत
टीना आहूजा एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों में काम करती हैं। वह अरुण कुमार आहूजा और निर्मला आहूजा की पोती हैं व अभिनेता गोविंदा की बेटी हैं। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने लन्दन स्कूल और किशोर नमित कपूर इंस्टीटूट से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। आहूजा ने अपने करियर की शुरुआत सेकेंड हैंड हस बैंड से की थी, जो की तीन जुलाई, 2015 को रिलीज हुई थी। उन्हें सातवें वार्षिक भारतीय नेतृत्व सम्मेलन और भारतीय मामलों के व्यापार नेतृत्व पुरस्कार 2016 में सर्वश्रेष्ठ न्यू फेस ऑफ द ईयर चुना गया था।