महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा
- फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा शुक्रवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर शिव आराधना की और उसके बाद चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद आशुतोष राणा ने नंदीजी का पूजन अर्चन किया और उनके कानों में अपनी मनोकामना भी कही।
महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल ने बताया कि आशुतोष राणा बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं, उन्होंने आज महाकालेश्वर मंदिर में शिव तांडव स्तोत्र का पाठ नंदी हॉल में बैठकर किया। अभिनेता आशुतोष राणा ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। पूजन पुजारी पं. जितेन्द्र शर्मा एवं पं. दिनेश त्रिवेदी द्वारा करवाया गया। इसके बाद आपने बाबा महाकाल के सामने शीश नवाया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल एवं आशीष फलवाडिया द्वारा स्वागत व सत्कार किया गया। याद रहे कि आशुतोष राणा समय मिलते ही बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आते हैं, बॉलीवुड के साथ-साथ मराठी, कन्नड़, तेलुगू, और तमिल फिल्म उद्योगों में भी सक्रिय हैं।
ये भी पढ़ें-
उज्जैन में विराजे 2.5 लाख लौंग-इलायची से बने भगवान गणेश, महाकाल मंदिर क्षेत्र में 'बिखर' रही खुशबू
अभिनेता आशुतोष राणा ने बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कालों के कल बाबा महाकाल हमेशा अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिए मुझे बुलाते हैं और मैं यहां दौड़ा चला आता हूं। बाबा महाकाल तीनों लोगों के स्वामी हैं, उनके परम कृपा मुझ पर बनी हुई है। उन्होंने इस दौरान शिव तांडव स्त्रोत भी सुनाया।